Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बाॅलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर ली है। उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर जान दी है। बताते हैं कि एक्टर बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर बने एक कैफे में आत्महत्या की है। हालांकि, बसरा ने क्यों आत्महत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अभिनेता बसरा बीते करीब 5 वर्षों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहा करती थीं। UK की महिला के साथ लिव-इन में थे बसरा वह यूके (UK) की एक महिला के साथ लंबे समय से लिव-इन में थे। बताया जा रहा है कि वह आज गुरुवार दोपहर अपना पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले। इसके बाद घर लौट गए। कुछ देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : अपड...
बांदा : गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ पड़ा था युवक

बांदा : गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ पड़ा था युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कैरी गांव में बुधवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में गांव के लोगों की मदद से परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस से इस बारे में बात की गई, तो बताया गया कि जानकारी की जा रही है। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कही यह बात बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी देवनारायण (24) बुधवार देर शाम को गांव में कहीं गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आने पर गांव वाले भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि देवनारायण लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : बीच शहर 100 से ऊपर बाइक की रफ्तार ! दो दोस्तों की मौत...
Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण

Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर और जिले में भले ही लोग कोरोना को हल्के में लेकर चल रहे हों, लेकिन यह जानलेवा संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटे में दो डाक्टर, एक सहायक अभियंता, एक शिक्षिका समेत कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी कोरोना के 12 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2851 हो गई है। इनमें 296 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त के गौरव दयाल ने जारी कोरोना जांच रिपोर्ट से पता चला है कि बुधवार को जिले में 12 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इस जगहों पर मिले पाॅजिटव केस इस दौरान चुंगी चौराहे पर 1, डीएम कालोनी में 3, महुआ में 1, कटरा मोहल्ले में 1, रहुनिया में 1, बिसंडा में 2, इंदिरानगर में 1, गनेश कालोनी गली नंबर-2 में 1, तिंदवारी रोड गंगा नगर में भी 1 कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमितों में एक इंदिर...
इंस्पेक्टर की बेटी ने भाई को मारीं 3 गोलियां, फिर बनाई कहानी-मगर पकड़ी गई

इंस्पेक्टर की बेटी ने भाई को मारीं 3 गोलियां, फिर बनाई कहानी-मगर पकड़ी गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : चकरघुनाथ मोहल्ले में रहने वाले आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर की 15 साल की बेटी ने अपने ही भाई को गोली मार दी। लड़की ने एक के बाद एक 3 गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस को कहानी बनाकर सुना दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने यह वारदात की है। हालांकि, उसका झूठ पकड़ा गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह का परिवार इस वक्त चकरघुनाथ में रहता है। आजमगढ़ में तैनात हैं इंस्पेक्टर, प्रयागराज में परिवार परिवार में पत्नी सुभद्रा और 11वीं में पढ़ने वाला बेटा अमरेंद्र (17) और 9वीं में पढ़ने वाली बेटी रहती है। बताते हैं कि मंगलवार रात करीब साढ़े 7 बजे के आसपास घर से गोलियां चलने की आवाज आईं। आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि अमरेंद्र खून से लथपथ हालत में जमीन पर...
Update : UP By-Election Result 2020 : 6 सीटों पर BJP जीती, 1 पर SP, बसपा-कांग्रेस शून्य

Update : UP By-Election Result 2020 : 6 सीटों पर BJP जीती, 1 पर SP, बसपा-कांग्रेस शून्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 7 सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजों ने यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार को मजबूती दे दी है। इन 7 सीटों में 6 पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज कराई। वहीं समाजवादी पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। इस उप चुनाव में कांग्रेस और बसपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं। इन चुनावों के नतीजों ने भाजपा का जहां मजबूती दी है। वहीं सपा को फिर से सोचने का मौका दिया है। कांग्रेस दो सीटों पर नंबर 2 रहने को लेकर राहत महसूस कर सकती है, लेकिन बसपा के लिए हालात चिंताजनक हैं। 3 नंवबर को हुआ था मतदान 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के नतीजे आज मंगलवार को घोषित हुए। कुल 7 सीटों पर हुए इन उप चुनाव में 6 सीटों, बांगरमऊ, घाटमपुर, नौगावां सादात, बुलंदशहर, देवरिया और टूंडला में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। वहीं मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कराई। यूपी उप चुनाव की 7 सीटों की जीत पर एक नजर ...
Update : बांदा में ग्रीनवैली रेस्टोरेंट में पकड़ा गया सट्टा, संचालक सुशांत गुप्ता समेत 5 गिरफ्तार

Update : बांदा में ग्रीनवैली रेस्टोरेंट में पकड़ा गया सट्टा, संचालक सुशांत गुप्ता समेत 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की एसओजी (पुलिस) यानि स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। हाईप्रोफाइल सोसाइटी के लोगों के लिए पार्टी प्लेस कहे जाने वाले ग्रीनवैली रेस्टोरंट पर एसओजी प्रभारी आनंद सिंह ने छापा मारकर लाखों का आनलाइन सट्टा कारोबार पकड़ा है। इतना ही नहीं ग्रीनवैली रेस्टोरेंट के संचालक सुशांत गुप्ता निवासी अंबेडकर नगर (अतर्रा) समेत करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चा रही कि रेस्टोरेंट की आड़ में चलने वाले इस सट्टाघर की उनको जरा भी भनक नहीं थी। सबकुछ बड़ी ही चालाकी के साथ किया जा रहा था। SOG को मिली बड़ी सफलता एसओजी प्रभारी ने बताया है कि इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 53 हजार रुपए तथा 6 अदद मोबाइल फोन और एक एसयूबी कार बरामद की है। एसओजी ने इस मामले में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। बांदा से लेकर कानपुर ...
Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल

Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिर सुर्खियों में हैं। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दिशा ने कुछ बेहद खूबसूरत और हाट फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, दिशा ने हाल ही में एक फोटो शूट कराया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दिशा अपनी बैक प्लांट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पंसद आ रही हैं। उनकी फोटोज पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, 2013 में फेमिना मिस इंडिया इंदौर रह चुकीं दिशा की सोशल मीडिया पर फालोइंड लिस्ट काफी बड़ी है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर करीब 40 हजार मिलियन फालोवर्स थे। इसकी जानकारी खुद दिशा ने शेयर करते हुए अपने फैंस को थैंक्स बोला था। ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला बेबी संग समंदर किनारे कर रहीं एन्जा...
Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत इन 13 शहरों में पटाखों पर रोक

Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत इन 13 शहरों में पटाखों पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में प्रदूषण की भयावह होती स्थिति के मद्देनजर एनजीटी यानि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सख्त रवैया अपनाया है। वहीं यूपी सरकार ने इस सख्ती के क्रम में लखनऊ-वाराणसी समेत यूपी के 13 जिलों में पटाखे छोड़ने पर रोक लगा दी है। दरअसल, लखनऊ के साथ ही 13 जिलों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद नाजुक है। ऐसे में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानि एनजीटी लगातार चिंतित है। एनजीटी के निर्देशों के बाद यूपी सरकार ने भी इसपर सख्त रुख अपनाया है। इन शहरों में लागू रहेगी रोक यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एनजीटी के आदेशों के बाद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और मुजफ्फरनगर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूपी के कुल 75 जिलों में 13 में पटाखें फोड़ने पर यह रोक लागू रहेगी। आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा जबकि अन्य जिलों...
UP by-election Result 2020 : बीजेपी 6 सीटों पर आगे, एक पर निर्देलीय

UP by-election Result 2020 : बीजेपी 6 सीटों पर आगे, एक पर निर्देलीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 7 सीटों पर हुए उप चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हालांकि, उप चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखाई दे रहा है। अबतक आ रहे रुझानों में भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। सभी दलों के अपने-अपने दावे कड़े सुरक्षा इंतजामों में हो रही मतगणना में सभी दलों की ओर से अपनी-अपनी जीत ते दावे भी सामने आ रहे हैं। बताते चलें कि इन सात सीटों में पिछली बार 6 सीटें बीजेपी के पास थीं, जबकि एक सीट सपा के पास थी। अबकी बार क्या होगा, इसका फैसला अगले कुछ घंटों में हो जाएगा। ये भी पढ़ें : Update : CM योगी आदित्यनाथ के सभी DM-CMO को ये खास निर्देश..   ...
कानपुर में किराना के थोक विक्रेता की दुकान से लाखों का माल-नगदी पार

कानपुर में किराना के थोक विक्रेता की दुकान से लाखों का माल-नगदी पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चकेरी क्षेत्र में अहिरवा में सोमवार सुबह चोरों ने एक थोक विक्रेता की दुकान शटर तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब क्षेत्रीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो उनको घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ सबूत इकट्ठा किए। बताते हैं कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। चोरों की संख्या 3 बताई जा रही है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में दिखे चार चोर बताया जाता है कि अहिरवां के राजा मार्केट निवासी महेश वर्मा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भी हैं। बताया कि उनके भाई सौरभ चकेरी गैस गोदाम के पास किराने के सामान की होलसेल की दुकान है। ये भी पढ़ें : UP Big News : सिपाही की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, खनन माफिया के गुर्गे गोलियां चलाकर भागे आज तड़के सुबह चोरों...