Saturday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Banda Triple Murder : चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह बनीं ट्रिपल मर्डर का कारण

Banda Triple Murder : चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह बनीं ट्रिपल मर्डर का कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो परिवारों में आपसी चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह एक बड़े तिहरे हत्याकांड का कारण बन गईं। इस हत्याकांड में एक परिवार के सिपाही बेटे, बीएड कर रही जवान 22 साल की बहन और उनकी मां की जान चली गई। फौरीतौर पर भले ही हत्या की वजह घर के सामने बचे खाने की झूठन डालना माना जा रहा हो। लेकिन इसके पीछे दो रिश्तेदारों के परिवारों के बीच लंबे समय से चिढ़न और कुढ़न भी वजह रही। दोनों परिवारों में आपसी विवाद था आम बात दरअसल, दोनों परिवारों में एक अभिजीत का परिवार तेजी से आगे बढ़ रहा था। परिवार के दो बेटे पुलिस की सरकारी नौकरी में थे। वहीं दूसरा परिवार आर्थिक रूप से इतना समर्थ नहीं है। इसके अलावा पारिवारिक खींचतान भी एक वजह थी। दिन में भी हुआ था दोनों पक्षों के बीच विवाद सबसे चौंकाने वाली बात इस हत्याकांड में जो खुलकर सामने आई है, वह ये है कि शुक्रवार को दोनों परिवारों के बीच आपसी विव...
Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल

Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे शहर के चमरौली चौराहे के पास ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई। प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उनकी बहन और मां का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आईजी के. सत्यानारायण और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एसपी एसएस मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। प्रयागराज में तैनात था सिपाही बताया जाता है कि सिपाही अभिजीत वर्मा प्रयागराज में तैनात हैं। उनका परिवार चमरौली चौराहे से अलीगंज जाने वाले रास्ते पर रहता है। आज अभिजीत का अपने चचेरे भाईयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करके मार डाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और छानबीन में जुटे हैं। देर रात बांदा पुलिस की ओर से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि मामले म...
बांदा में लवजेहाद जैसा बड़ा मामला, लखनऊ से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पैंड

बांदा में लवजेहाद जैसा बड़ा मामला, लखनऊ से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में लवजेहाद जैसा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज करके रफा-दफा करने की कोशिश करने वाले नरैनी के इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज दरोगा पर कार्रवाई की तगड़ी गाज गिरी है। सूत्रों की माने तो लखनऊ तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने इंस्पेक्टर राकेश सरोज और हल्का इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में घटना को लेकर जबरदस्त चर्चा है। नरैनी थाने से जुड़ा है पूरा मामला हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने खुलकर कुछ नहीं बोला है। अधिकारी यही बताने की कोशिश करते दिखाई दिए कि विवेचनाओं के निस्तारण में देरी के कारण यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि नरैनी के कबौला गांव में एक दूसरे समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के परिवार ...
बांदा में रफ्तार की भेंट चढ़ा 7 साल का मासूम अजय

बांदा में रफ्तार की भेंट चढ़ा 7 साल का मासूम अजय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आसपास तेज अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ने वाले डग्गामार वाहन काल बन रहे हैं। ऐसे ही एक वाहन की चपेट में आकर एक 7 साल का मासूम रफ्तार की भेंट चढ़ गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हमीरपुर के मौदहा के घीहा डेरा निवासी जवाहर लाल का बेटा अजय (7) अपनी ननिहाल, पैलानी डेरा आया हुआ था। मौके से भाग निकला वाहन चालक आज शुक्रवार को चौराहे के पास खेलते वक्त बांदा की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घायल बच्चे को परिवार व आसपास के लोग लेकर जसपुरा स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मासूम की मां रीना बेटे की मौत से बदहवास हालत में हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की ऊंची छलांग : कमासिन-बिसंडा स्वास्थ केंद्रों को ‘...
बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की हादसे में मौत, कोहराम

बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की हादसे में मौत, कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शुक्रवार को बांदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की शादी की का कार्ड बांटने निकले पिता की हादसे में मौत हो गई। घर पर अनहोनी की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शादी की खुशियां, मातम में बदल गईं। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी शिवलाल (56) पुत्र मइयादीन 4 दिन पहले अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने साइकिल पर निकले थे। 10 दिसंबर को है बेटे की शादी बड़ोखर बुजुर्ग गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल सवार शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालात में उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में आज शुक्रवार को उनकी...
Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR

Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू केस में कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास के पिता, भाई और बहू समेत 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस लेने का आरोप गैंगस्टर विकास की पत्नी ऋचा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी आईडी से मोबाइल सिम के साथ ही फर्जी कागजात लगाकर शस्त्र लाइसेंस भी लिए हैं। यह एफआईआर कानपुर के चौबेपुर थाने में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र पर शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल सिम लेने के आरोप में IPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया है। ये भी पढ़ें : विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद ...
Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ितों के हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की भी घोषणा की है। देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हादसा भीषण हादसे की यह घटना देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। तेज आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि लोगों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बताते हैं कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक का टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ...
बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में देर रात कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास पुल से उतरते समय एक रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। बस की चपेट में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी बस के परिचालक समेत दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उर्सला में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर रोडवेज अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि यह हादसा रात करीब सवा 8 बजे हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने को निकली विकासनगर डिपो की जनरथ बस झकरकटी जा रही थी। घायलों में दूसरी बस के परिचालक भी शामिल इसी दौरान रास्ते में पुल से उतरते वक्त बस के भीतर जाने वाले मोड़ पर चालक अनूप दीक्षित ने गाड़ी को रोकना चाहा तो पता चला कि ब्रेक फेल हो चुके हैं। इसके बाद स्टैंड में घुसने के बाद बस सामने खड़ी किदवई नगर की दूसरी गाड़ी से जा टकराई। ये भी पढ़ें : बा...
बांदा डीएम का तगड़ा Action, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

बांदा डीएम का तगड़ा Action, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने तगड़ी कार्रवाई कराते हुए शहर के कताई मिल के पास चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया है। गुरुवार को यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल के नेतृत्व में की गई। उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप दरअसल, शहर के आसपास इलाके में अवैध प्लाटिंग करके सरकार को राजस्व का भारी चूना लगाया जा रहा है। ऐसे लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सहम गए हैं। बताते हैं कि यह कार्रवाई एक शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि प्लाटिंग से पहले प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रापर्टी डीलर हुकुमचंद्र गुप्ता पुत्र फूलचंद्र गुप्ता द्वारा अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कराया...
बांदा IG ने शहर में घूमकर कानून-यातायात व्यवस्था देखी, दिए ये निर्देश..

बांदा IG ने शहर में घूमकर कानून-यातायात व्यवस्था देखी, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के. सत्यानारायण ने आज गुरुवार शाम को शहर में घूम-घूमकर कानून व्यवस्था के साथ ही जाम की समस्या और शहर की यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। आईजी श्री नारायण ने शहर में अशोक लाट तिराहे से लेकर बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए अलीगंज चौराहे तक के हालात देखे। इस दौरान ऐसी जगहों को चिह्नित किया जहां जाम अक्सर लगा रहता है। साथ ही जाम के कारणों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कदम उठाएं। ताकि जनता को कोई दिक्कत न हो। आईजी ने बाजार में सड़कों पर ठेला लगाने वाले लोगों को रोकने और उनको एक निश्चित जगह पर ठेला लगाने के लिए जगह निर्धारित करने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें : बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई...