Tuesday, September 29सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन

दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी श्रीमती लीना सचदेवा का आज तड़के सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। अस्पताल में लीं अंतिम सांसें सुबह बांदा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती लीना सचदेवा के निधन पर शहर के गणमान्य लोगों में शिवशरण द्विवेदी, राजेश पांडे, त्रिपुरारी पांडे, सुमित गुप्ता, विवेक सिंह आदि लोगों ने दुख प्रकट किया है। ये भी पढ़ें: और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत   ...
अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज बंगाल पहुंचे। बंगाल में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सपा मुखिया ने कहा कि 'दीदा हारी नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने वोट लूटे हैं।' सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि 'दीदी आप लड़ी हैं।' इसी बीच शाम को खबर आई है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने वहां की विधानसभा को भंग कर दी है। 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में मुलाकात उधर, बंगाल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को गले लगाया। कहा कि 'तुम अच्छा चुनाव लड़े।' 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में अखिलेश यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा, बंगाल में लोगों को डराकर वोट डलवाए गए इन तस्वीरों को सपा मुखिया ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कि...
बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में RTO ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौत हो गई, पिता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसी मोपेड घिसटने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जल गया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने ट्रक की आग को काबू में किया। वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे दोनों हादसे में धू-धूकर जला पूरा ट्रक जानकारी के अनुसार, शहर के रहोनिया के अनमोल (14) अपने पिता बाबूलाल गुप्ता के साथ बीती रात बबेरू रोड स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह में गए थे। ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर रात में दोनों मोपेड से घर लौट रहे थे। मोपेड अनमोल चला रहे थे। बताते हैं कि आरटीओ ऑफिस के पास सामने से आ रहे...
कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। 19 यात्रियों को ले जा रही बस नहर में पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। सभी 19 लोगों को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। यह हादसा कानपुर के बिधनू क्षेत्र में साढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।  डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार, कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को बस कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही थी। बताते हैं कि इस निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी।  ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं इसके बाद बस अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बा...
बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज मंहगाई व दूसरे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। इससे पहले पुलिस ने अतर्रा में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा को हाउस अरेस्ट भी किया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि सुबह ही पुलिस उनके घर पहुंच गई। इसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सपाइयों ने अशोकलाट पर किया प्रदर्शन सपाइयों ने पूर्व सपा सासंद विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में अशोकलाट तिराहा पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे लहराए। स्मार्ट मीटर, महंगाई जैसे आम मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। इसके बाद 9 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश ...
बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के ASP शिवराज अब पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। ASP शिवराज ने पुलिस विभाग की तमाम व्यवस्तता के बीच पीएचडी पूरी की है। उन्होंने साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी की है। पुलिस जैसे व्यस्तता वाले विभाग में सेवा करते हुए पीएचडी करना बड़ी उपलब्धि है। SP ने दी बधाई-पुलिस कर्मियों के लिए बताया प्रेरणा बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज एएसपी शिवराज को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया। साथ ही उनकी सराहना भी की। एसपी श्री बंसल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति ऑफिस’ में पद्म श्री उमा शंकर पांडे, पढ़िए ! खास बातचीत.. उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) मेविस टाक ने भी एएसपी शिवराज को बधाई दी। दरअसल, पुलिस सेवा में काफी व्यस्तता होती है। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय निक...
UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): बंगाल जीत के बाद यूपी में पाॅलिटिकल हलचल मची है।। बंगाल जीत से उत्तर प्रदेश में हलचल का कनेक्शन बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल से हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 10 से 15 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी संभावनाएं हैं। बंगाल जीत से यूपी को लेकर पार्टी नेता पूरे जोश में है। कैबिनेट विस्तार के साथ संगठन में फेरबदल भी.. दरअसल, अबतक बंगाल चुनाव में पार्टी हाईकमान पूरी तरह से व्यस्त था। यही वजह रही कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा। सबकुछ फाइनल होने के बाद भी रुका था। अब भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के चुनावों पर होगा। ये भी पढ़ें: यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाली 12 मई से पहले यूपी मंत्रिमंडल में विस्...
हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें यूपी पुलिस के दो दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देकर लौट रहे थे। हादसे की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। चारों पुलिसकर्मी बुंदेलखंड के उरई जिले में तैनात थे। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी यूपी के बुंदेलखंड के उरई में तैनात थे। हादसे में मुकदमे के वादी की भी जान चली गई है। उरई में थी तैनाती, एक कांस्टेबल बांदा के बबेरू का.. मृतकों में शामिल पुलिसकर्मी कन्नौज, कासगंज, बांदा और रायबरेली के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, हादसे में रमने वालों में जालौन पुलिस के दरोगा मोहित यादव (सौरिख-कन्नौज), दरोगा सत्यभान (जटमाली-कासगंज), सिपाही अशोक कुमार (निवासी बबेरू, बांदा), सिपाही प्रदीप कुमार (निवासी रायबरेली) और वादी अमरीक सिंह शामिल हैं। ये ...
बांदा: विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्रों से पूछे गए सवाल

बांदा: विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्रों से पूछे गए सवाल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: केनपथ शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने सभी छात्रों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। ये प्रश्न बांदा और चित्रकूट जिले से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्रों ने भी दिखाई उत्सुकता प्रश्नौत्तरी का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान बढ़ाना रहा। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर उत्सुकता दिखाई और जवाब दिए। जिन बच्चों को जानकारी नहीं थी, उन्हें भी नए चीजों की जानने-समझने का मौका मिला। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को दिए सांकेतिक चेक https://samarneetinews.com/minister-nandi-gave-symbolic-cheques-to-shikshamitras-in-banda/  ...
बांदा में मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को दिए सांकेतिक चेक

बांदा में मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को दिए सांकेतिक चेक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय का वितरण कार्यक्रम हुआ। बांदा में आज मुख्यमंत्री योगी के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद रहे। मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का सांकेतिक चेक दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम साथ ही मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को संबोधित भी किया। मंत्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय 10000 से बढ़ाकर सीधे 18000 की गई है। कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का भी निर्णय लिया है। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल कहा कि शिक्षामित्रों के...