Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव से दिक्कत भी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छा गए। फिर जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के भीतर पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। मौसम विभाग का अनावश्यक घर से न निकलने का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में न आएं। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ...
Breaking : बांदा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-कई फरार

Breaking : बांदा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-कई फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। लाठी-डंडों और लात-घुसों से युवक को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा। बताते हैं कि तबतक पीटते रहे जबतक उसको मरणासन्न नहीं कर दिया। घटना का कारण ट्रैक्टर निकलने को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था विवाद बताते हैं कि सुबह कहासुनी होने के बाद युवक हर्षित नाम के युवक को देर शाम करीब सात-साढ़े 7 बजे के बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटकर मार डाला गया। घटना खप्टिहाकला गांव में हुई। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अजय कुमार सिंह फोर्स ये भी पढ़ें : मिलिए ! बांदा के नए जेल अधीक्षक ...
CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी विधानसभा में रौचक वाक्या हुआ। जिसपर पूरा सदन हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा। दरअसल, सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन की बधाई हो। सीएम योगी ने सपा नेता शिवपाल यादव पर चुटकी भी ले ली। सीएम योगी ने कहा कि 'यह अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। शिवपाल यादव ने पलटवार किया। सीएम योगी से हंसते हुए कहा आपके दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। ठहाकों से गूंजता रहा पूरा सदन दरअसल, सीएम योगी के कहने का मतलब यह था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाकर माता प्रसाद पांडेय को बना दिया। सीएम योगी के इस तंज को सुनते ही समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव तुरंत उठे। वह बोले, क्योंकि मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया है, इसलिए जवाब देना जरूरी है। स्पीक...
UP : रफ्तार बनी काल, बाइक सवार दो लोगों की मौत

UP : रफ्तार बनी काल, बाइक सवार दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की चार पहिया वाहनों से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फतेहपुर के युवक की गई जान फतेहपुर जिले के महोलीडेरा के रहने वाले 26 वर्षीय आकर्षण अपनी बहन शिवप्यारी की ससुराल आए थे। वह बांदा के मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव से बीरा जा रहे थे। ये भी पढ़ें : मिलिए ! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..  बीती रात रास्ते में कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा और खेड़ा गांव के बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। वाहन चालक भाग गया। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनो...
मिलिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..

मिलिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : हाल ही में माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी की मौत से पूरे देश में 'बांदा जेल' का नाम चर्चा में आया था। कुछ दिन पहले नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बांदा जेल का कार्यभार संभाला है। आलोक सिंह एक ऐसे जेल अधिकारी का नाम है, जो खुद में एक अद्भुत शख्सियत हैं। प्रदेश के जेल अधिकारियों में उनकी अलग पहचान है। 2019 में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित वह जेल में बंदियों को सजा देने में नहीं, बल्कि उन्हें सुधारने में यकीन रखते हैं। उनके प्रयास इतने सफल रहे हैं कि खुद सरकार ने भी लोहा माना। 2019 में उन्हें राष्ट्रपति पदक मिला। उनका सुधारा एक बंदी गायक बन गया है। उसका गाना रेड एफएम पर लांच हो चुका है। अब इससे ज्यादा किसी बंदी में सुधार की आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। अलीगढ़-बरेली और गाजियाबाद जेल संभालीं मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले आलोक सिंह की पूरी शिक्षा देहरादून में हुई। उनक...
यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लव जिहाद, एससी-एसटी के धर्म परिवर्तन मामले में अब दोषी को उम्रकैद की सजा होगी। लव जिहाद पर अंकुश को योगी सरकार ने विधानसभा में पेश उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक में सजा बढ़ा दी है। इसमें आजीवन कारावास और पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। फंडिंग वालों पर भी होगा एक्शन इतना ही नहीं विदेशों से धर्म परिवर्तन के लिए होने वाली फंडिंग पर लगाम कसने के लिए भी सख्त प्रावधान रखे गए हैं। बताया जाता है कि संशोधन के जरिए राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में लाए विधेयक को सजा ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. और जुर्माने में और सख्त कर दिया है। यदि किसी नाबालिक, दिव्यांग अथवा मानसिक रूप से दुर्बल व्यक्ति या महिला या एससी-एसटी का धर्म परिवर्तन कोई कराता है, तो उसे आजीवन कारावास और 1...
Lucknow : विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामे में गुजरा, कल भी..

Lucknow : विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामे में गुजरा, कल भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि, सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे के बीच गुजरा। कल भी सत्र हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को सूखा, बाढ़ और बिजली कटौती पर आज जमकर घेरा। वहीं सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष की यही तैयारी लग रही है। बिजली-बाढ़-कानून व्यवस्था पर घेरा आज समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा। विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, प्रदेश इस समय बाढ़, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार की समस्‍या का सामना कर रहा है। स्पीकर सतीश महाना ने उनसे कहा, हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं और आपको नोटिस देने का पूरा अधिकार है। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष का स्वागत सरकार जवाब देने को तैयार है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष महाना ने सपा के नेता प...
बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी

बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आज गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कमेटी का भी विस्तार हुआ। महेश साहिल और रामनरेश सिंह को जिला प्रवक्ता, सौरभ मिश्रा व आनंद सिंह जिला मंत्री, संजीव मोहन जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए। इसी क्रम में मनीष कुमार को नरैनी ब्लॉक का महामंत्री व सुरेंद्रवीर वर्मा को बड़ोखर ब्लॉक का प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने रखे अपने विचार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चित्रकूटधाम मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। मुख्य वक्ता डा. शिव प्रकाश ने गुरु की महिमा का वर्णन ये भी पढ़ें : डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत  करते हुए कहा कि गुरू के अंदर कभी भी नकारात्मक चिंतन ...
डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। मामला जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप के पास पहुंचा है। क्लब के पूर्व सचिव वासिफ जमां और पूर्व क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी के साथ एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने जिलाधिकारी से क्लब में गड़बड़ी की गंभीर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हार्पर क्लब संचालन समिति के कुछ लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को जांच सौंपी है। 21 हजार से बढ़ाकर सीधे 51 हजार रुपए कर दी मैंबरशिप फीस जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि हार्पर क्लब का बीते कई वर्षों से विधि सम्मत संचालन नहीं हो रहा है। संचालन समिति के कुछ पदाधिकारी निजी लिप्साओं से सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध ऐतिहासिक हार्पर क्लब की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। 10 वर्षों से AGM की बैठक नहीं, कुछ लोग ले रहे मनमाने फैसले...
Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने दिलाया भारत को पहला मेडल, शूटिंग में कांस्य पदक

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने दिलाया भारत को पहला मेडल, शूटिंग में कांस्य पदक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Paris Olympics 2024 शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। हरियाणा की मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को यह पहला मेडल मिला है। मनु ने अपने करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफलता पाई है। 12 साल बाद खत्म हुआ शूटिंग में मेडल का सूखा इसके साथ ही मनु 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मनु ने स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी में हिस्सा लिया। मुक्केबाजी में आंख में चोट लगने के बाद निशानेबाजी में कामयाब हुईं। लगभग 12 साल बाद शूटिंग में मेडल का सूखा भी खत्म हो गया। ये भी पढ़ें : Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत ...