Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

राजधानी में झमाझम बरसात से हर तरफ बस पानी ही पानी

राजधानी में झमाझम बरसात से हर तरफ बस पानी ही पानी

Feature, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में बीते 3 दिनों से हो रही झमाझम बरसात से जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर जलभराव के बीच गाड़ियां चलती दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर जलभराव के बीच लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं लेकिन लोग इसको इंजाय भी कर रहे हैं। कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। लोग किसी तरह पानी निकाल रहे हैं। कुछ इलाकों में दफ्तरों में भी जलभराव हुआ है। पुलिस थाने भी इससे अछूते नहीं हैं। लोगों को इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। उधर, लखनऊ के गाजीपुर थाने में भी जलभराव की जानकारी मिली है। अधिकारियों के बैठने वाली जगहों पर पानी भर गया है। कई जगहों पर जलभराव समस्या का कारण बनता जा रहा है।    ...
उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: राजधानी से सटे उन्नाव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कपड़ों को रंगने वाली एक फैक्ट्री में तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर रंग घोलने के टैंक में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो और मजदूर टैंक में उतरे। बताते हैं कि वे दोनों भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। तीनों मजदूरों की उसी में डूबकर मौत हो गई। घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। बताया जाता है कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में काम वैध रूप से हो रहा था या अवैध रूप से मजदूरों से काम कराया जा रहा था। या किसी की लापरवाही से तो हादसा नहीं हुआ। ...
उत्कृष्ट त्रिपाठी ने एमपी लोकसेवा आयोग में बनाया शानदार स्थान

उत्कृष्ट त्रिपाठी ने एमपी लोकसेवा आयोग में बनाया शानदार स्थान

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 23 दिसंबर 2017 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (इंदौर) द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम में प्रदेश के उत्कृष्ट त्रिपाठी ने शानदार जगह बनाई है। हरि प्रकाश त्रिपाठी के पुत्र उत्कृष्ट त्रिपाठी ने लिखित परीक्षा में 1400 में 814 अंक प्राप्त किए। वहीं साक्षात्कार में 175 में 143 अंक प्राप्त किए। ये भी पढ़ेंः सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़ कुल 957 अंक प्राप्त करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में इस परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उनका डिप्टी एसपी के चयनित प्रतिभागियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब उनको दमोह जिले में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती मिली है। उत्कृष्ट त्रिपाठी का जुड़ाव बांदा से भी है। वह बांदा मंडल में उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या विभाग) के पद पर कार्यरत एस.एन. त्रिपाठी के भतीजे हैं। उनके तैना...
अनिल कपूर has opened a big Secret , ‘रेस 3 में न करता काम तो घर से भगा देती बीवी’

अनिल कपूर has opened a big Secret , ‘रेस 3 में न करता काम तो घर से भगा देती बीवी’

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍क। Bollywood Star अनिल कपूर इस समय एक के बाद एक अपनी Movies से अपनी उम्र को धता बताते जा रहे हैं. बात साफ़ है कि चाहें वो Movie ‘रेस 3’ का जिक्र हो या ‘फन्‍ने खां’ का. हर Movie में एक बार फिर से वो छा गए हैं. वहीं इनकी जिस Movie ‘रेस 3’ में दर्शकों ने इनकी जवांदिली पर सबसे ज्‍यादा प्‍यार लुटाया है, उसका असली credit तो इनकी पत्‍नी को जाना चाहिए. How! Let’s know. That is the information गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अनिल कपूर की फिल्म ‘रेस 3’ बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म में अनिल सलमान खान के साथ काम करते नजर आए थे. वहीं पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्‍होंने ‘रेस 3’ में काम करने को लेकर अपनी कुछ खास बातें लोगों के सामने खोल कर रखीं. उनमें से एक है ये. Opened a secret इस इंटरव्यू में अनिल कपूर से सव...
पवन सिंह का ये Song हुआ Social Media पर Viral, मिले दो लाख से ज्यासदा Views

पवन सिंह का ये Song हुआ Social Media पर Viral, मिले दो लाख से ज्यासदा Views

एंटरटेनमेंट, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=v9p1j4YUZuU मनोरंजन डेस्‍क। भोजपुरी Actor पवन सिंह एक बार फिर से जबरदस्‍त चर्चा में हैं। इस बार मसला उनकी किसी नई Movie का नहीं, बल्‍कि उसके Song का है। जी हां, सबसे पहली खबर तो ये है कि Web music पर बीते शुक्रवार को उनकी फिल्‍म ‘वांटेड’ का एक Song release किया गया था। इस गाने के बोल हैं ‘ऐ जान....’। अब इनको लेकर बड़ी News ये है कि इनका ये Song एक ही दिन के अंदर social Media पर Viral हो चुका है। क्‍या है आगे की information, आइए जानें।   This is the information  खबर है कि बीते शुक्रवार को भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह की फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ का गाना ‘ऐ जान’ रिलीज़ हुआ। वेब सीरीज़ पर इस गाने के रिलीज़ होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बारे में और जानकारी मिली है कि पवन के इस वीडियो सॉन्&...
बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः तमाम प्राकृतिक आपदाओं से जूझते बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का कारण कहीं न कहीं यहां फैला अंधविश्वास भी है। ऐसे ही अंधविश्वास से जुड़ा एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में कदम रखने पर पूरे मंदिर को गंगाजल से धुलवाया गया। इतना ही नहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमा को इलाहाबाद ले जाकर गंगा में स्नान कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपवित्र हो गया था। अगर उसे पवित्र न किया जाता तो बड़ी आपदा आ सकती थी। बताया जाता है कि बीती 12 जुली को राठ विकास खंड के मुस्करा खुर्द गांव में बीजेपी की महिला विधायक मनीषा अनुरागी एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने उनको बताया। धूम ऋषि के इस मंदिर के बारे में सुनकर विधायक मनीषा भी वहां...
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल मे...
लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद में सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में जमकर गोलियां चलीं। दो पक्षों की ओर से हुई इस गोलीबारी की घटना का लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि तालगांव के कंजा शरीफपुर के प्रधान के इसरार के भाई इसलाम का भैंस निकालने को लेकर गांव के ही अनीस, हसीब और मोइन पुत्रगण कमरूद्दीन आदि से विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय हुआ था जब वह अपनी भैंस को नहलाकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी लोग उसके प्रधान भाई को गालियां दे रहे थे। गालियां देते सुनकर भाई इस्लाम ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। इस बीच अनीस लाइसेंसी रायफल, मोबीन लाइसेंसी बंदूक लेकर निकल आए। इन लोगों ने तमंचे से गोली चला दी। सूत्र बताते हैं कि प्रधान पक्ष ...
सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊ/वाराणसी/कानपुर/बुंदेलखंडः आज पूरे देश में सावन का पहला सोमवार बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति के रस में डूबे हुए हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक शिव की जय-जयकार हो रही है। पूरा देश शिव भक्ति के रंग में रग गया है। बारिश की हल्की फुहारें सावन की अगवानी कर रही हैं। भक्तों की भारी भीड़ शिव दर्शनों और पूजन के लिए उमड़ रही है। बरसात की फुहारें श्रद्धा की उमंगों को और उमड़ा रही है। राजधानी लखनऊ में बीते तीन-चार दिन से कभी हल्की और कभी तेज बारिश जारी है। ऐसे में सावन के स्वागत को लेकर पहले से ही श्रद्धालु तैयार थे। बारिश ने सावन की तैयारियों का उत्साह बढ़ा दिया है। बारिश से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस ...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह ने स्पेशल आर्म्ड फोर्स यानी एसएएफ के आईजी पद पर जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उनकी तैनाती जबलपुर में रहेगी। हांलाकि वह जबलपुर में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इससे पहले राजाबाबू सिंह आईटीबीपी में भी तैनात रहे हैं। अपनी सेवा के दौरान उनको कई बार पदक भी मिल चुके हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए वे जापान, श्रीलंका, तुर्की, इजरायल जैसे देशों की विशेष यात्रा कर चुके हैं। वह बुंदेलखंड के रहने वाले हैं और यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहता है। स्थानीय लोगों में भी उनकी तैनाती की लेकर चर्चा बनी हुई है। ये भी पढ़ेंः एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं   ...