Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

एकता की मिसालः भोले के भक्तों की मुसलमानों ने की खिदमत

एकता की मिसालः भोले के भक्तों की मुसलमानों ने की खिदमत

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगरः कस्बा छपार में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के यूथ क्लब द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वालें कांवड़ियों को फल वितरित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की। जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा है कि श्रावण माह में हरिद्वार से पैदल-पैदल चलकर कावड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सबाब का कार्य है और इसे करना चाहिए। कांवड़िए हिंदू-मुस्लिमों की एकता के प्रतीक हैं। मुख्य रूप से मौलाना हुसैंन, ग्राम प्रधान जाकिर त्यागी, इब्राहिम त्यागी,  नसीम त्यागी, कारी अफजाल, सलीम आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े     ...
सीएसजेएमयू : फिर बढ़ाई गई यूनिवर्सिटी में दाखिला की तारीख

सीएसजेएमयू : फिर बढ़ाई गई यूनिवर्सिटी में दाखिला की तारीख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रहे छात्रों के लिए एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। वह ये है कि एक बार फिर से उनके एडमिशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब छात्र डब्लूआरएन जनरेट कर सकते हैं। ऐसी मिली है जानकारी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह डेट सिर्फ उन कॉलेजों के लिए बढ़ाई गई है, जिनके यहां अभी भी सीट खाली पड़ी हुई हैं। यह जानकारी सीएसजेएमयू के मीडिया इंचार्ज प्रो. संजय कुमार स्वर्णकार ने दी है। बता दें कि कई सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग की थी। ये हैं वो कॉलेज उन्‍होंने ये भी बताया कि इन कॉलेजों की 50 परसेंट से ज्यादा सीटें खाली हैं। वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता ने इन कॉलेजों की मांग को गंभीरता के साथ लेते हुए 14 अगस्त तक डब्लूआरएन जनरेट करने का आदेश जा...
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपाइयों पर मुकदमा, धर-पकड़ तेज

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपाइयों पर मुकदमा, धर-पकड़ तेज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/चंदौलीः कानपुर में देवरिया मामले को लेकर सपाइयों ने सीएम योगी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अनुज यादव के साथ सपाई जुलूस लेकर सपा कार्यालय से निकले और नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहे पर पहुंचे। वहां सपाइयों ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान वरिष्ठ सपाई अनिल शर्मा और गौरी शंकर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार अति संवेदनशील मुद्दाें पर गंभीर नहीं है। उधर, चंदौली में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने वाले सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था जबकि 50 अन्य अज्ञात सपाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। बताते चलें कि देवरिया में बालिकागृह में यौन शोषण के मामले के खुलासे के बाद नगर में सपा कार्यकर्ताओं न...
बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी सौतेली मां और सगे पिता से तंग आकर एक ग्रेजुएट छात्रा ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले 18 साल की इस छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें इसने अपनी तकलीफें और दर्द बयान किया है। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले की है। बताते हैं कि दामूगंज में रहने वाले सालिग्राम की पहली पत्नी की इकलौती बेटी रेनू (18) ने आज रात लगभग 9 बजे अपने घर की उपरी मंजिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला। जिस समय यह घटना हुई। परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपनी सर्राफा दुकान पर थे। परिजनों ने जब रेनू के शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने-पीटने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जा पहुंची। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः बैठने को ऊंची कुर्सी न मिलने...
देवरिया की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मामले की जांच सीबीआई को – मुख्यमंत्री योगी

देवरिया की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मामले की जांच सीबीआई को – मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः देवरिया में बालिका गृह में यौन शोषण के खुलासे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जांच के लिए उन्होंने एक जांच समिति बनाई थी जिसने उनको प्रारंभिक रिपोर्ट भी सौंप दी है। जून 2017 में ही सरकार ने रद्द कर दी थी मान्यता, फिर भी चल रहा था बालिकागृह, पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदिग्ध   सीएम योगी ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार बालिकागृह चलाने वाली मां विंध्यवासिनी समिति 2009 से संचालित थी और पालना योजना में संस्था की सीबीआई जांच हुई। जांच के दौरान ढेरों खामियां पाए जाने पर जून 2017 में इसी सरकार ने इस संस्था की मान्यता समाप्त  कर दी थी लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। इसलिए मामले में जिलाधिकारी को चार्जशीट दी जा रही है जबकि प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी को कल ...
कानपुरः सि्गनल पर ट्रेन से करते थे लाखों का माल पार, पकड़े गए 3 नटवरलाल

कानपुरः सि्गनल पर ट्रेन से करते थे लाखों का माल पार, पकड़े गए 3 नटवरलाल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। सोमवार की देर रात सेंट्रल स्टेशन में पेट्रोलिंग के दौरान जीआरपी ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी को आरोपियों के पास से विभिन्न ट्रेनों से यात्रियों के चोरी किए गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं। ऐसा रहा पूरा घटनाक्रम इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी आउटर में सिग्नल प्रॉब्लम की वजह से खड़ी होने वाली ट्रेनों में देर रात चढ़ कर यात्रियों का सामान चोरी कर लेते थे। बरामद किया ये सामान छानबीन करने पर पुलिस को इनके पास से चोरी किए हुए कई मोबाइल और साथ में लेडीज़ पर्स व नकदी भी बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपियों के साथियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। चलाया सघन अभियान भी वहीं दूसरी ओर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को को आरपीएफ ने अवैध वेंडर्स क...
दिन भर बिजली के भारी संकट से जूझी लाखों की आबादी

दिन भर बिजली के भारी संकट से जूझी लाखों की आबादी

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज, कानपुर। डिस्क इंसुलेटर डैमेज होने से सोमवार की रात से मंगलवार की शाम तक गंगा बैराज वाटर वर्क्‍स की बिजली गुल रही है। इससे गंगा बैराज से वाटर सप्लाई नहीं हो सकी। लाखों लोगों को मंगलवार को ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस से जूझना पड़ा। वहीं दूसरी ओर शटडाउन, ब्रेकडाउन की वजह से लाखों लोगों बिजली संकट के शिकार हुए। पकड़ में आई खराबी प्राइमरी ट्रांसमिशन स्टेशन बिठूर से गंगा बैराज वाटर वर्क्‍स को 33 केवी की दो लाइनें जाती है। ये दोनों ही लाइनें मंडे रात ब्रेकडाउन पर आ गई। केस्को ने पेट्रोलिंग की तो बिठूर में खराबी पकड़ में आई। केस्को ऑफिसर्स के मुताबिक खेतों में पानी भरने की वजह से रिपेयरिंग का काम नहीं शुरू हो सका। मंगलवार सुबह केस्को की टीम ने काम शुरू किया। दोनों लाइनों को मिलाकर 3 डिस्क इंसुलेटर डैमेज मिले। इन्हें बनाने में दोपहर बीत गई। इन मोहल्‍...
मॉडर्न ‘लैला मजनू’ का ट्रेलर आपके दिल में मचा देगा खलबली, वीडियो देखिए यहां

मॉडर्न ‘लैला मजनू’ का ट्रेलर आपके दिल में मचा देगा खलबली, वीडियो देखिए यहां

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍क। वो भी एक दौर था। दौर ‘लैला-मजनू’ का। उन दोनों के प्‍यार की मिसालें आज भी दी जाती हैं, लेकिन आज के लैला-मजनू के बारे में क्‍या आप जानना नहीं चाहेंगे। जी हां, ये बिल्‍कुल अलग हैं उस दौर के लैला-मजनू से, जिन्‍होंने एकदूसरे के लिए अपनी जान तक दे दी थी। आज के लैला-मजनू का तो अंदाज ही कुछ और है। वैसे, आपका मन हो तो हम आपको इनका छोटा सा पर इंट्रेस्‍टिंग ट्रेलर दिखा सकते हैं। देखिए यहां। न्‍यूज़ है कुछ ऐसी दरअसल खबर कुछ ऐसी है कि निर्देशक इम्‍त‍ियाज अली की मोस्ट अवेटेड फिल्‍म ‘लैला मजनू’ का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया है। बता दें कि ये फिल्‍म लैला और मजनू की अमर प्रेम कहानी को सबसे सामने प्रस्‍तुत करेगी, लेकिन एक नए अंदाज़, एक नए कलेवर में। इनका है ये प्रोजेक्‍ट यहां इस फिल्‍...
बुंदेलखंडः ..और देखते ही देखते गांव वालों के सामने पानी में समा गए दयाराम

बुंदेलखंडः ..और देखते ही देखते गांव वालों के सामने पानी में समा गए दयाराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले में आज हुए एक हादसे में एक वृद्ध की मौत ने सभी ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि उन सभी की मौजूदगी में उसकी जान चली जाएगी। दरअसल, मंगलवार देर शामको जिले के निवादा गांव के रहने वाले दयाराम पाल (70) पुत्र स्व0 दस्सी पाल गांव के बाहर तालाब में नहा रहीं अपनी भैंस को निकालने पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में दरोगा भी निलंबित वह किनारे खड़े होकर भैंस को छोटे-छोटे पत्थर मारकर किसी तरह किनारे पर लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भैंस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। ग्रामीण भी आसपास मौजूद थे। बताते हैं कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। गांव वालों की नजर उनपर पड़ी दो उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण कोई तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। ये भी पढ़ेंः बु...
किचेन में ज्यादा दिनों तक रखी चीजों का न करें इस्तेमाल, पहुंच सकता है आपको ये नुकसान..

किचेन में ज्यादा दिनों तक रखी चीजों का न करें इस्तेमाल, पहुंच सकता है आपको ये नुकसान..

Today's Top four News, सेहत
सेहत डेस्‍कः आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि आपके किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली बहुत सारी चीजें ऐसी होती है जिनको अगर आप ध्यान से इस्तेमाल नहीं करेंगे तो ये चीजें आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सी हैं वो चीजें जो इस क्रम में शामिल हैं। आइए आपको बताएं इनके बारे में...। ये हैं बादाम, जानिये फायदे और नुकसान  इनमें सबसे पहला है बादाम। बादाम को खाने के फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि अगर रसोई में रखें बादाम पुराने हैं और इनमें थोडा सा भी कडवापन आ गया है, तो यह आपकी सेहत के लिए जहर साबित हो सकते हैं। बादाम के स्वाद में जब कड़वापन आ जाता है तो उनमें हाइड्रोजन साइनाइड की मात्रा बढ़ जाती है जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है। पढ़िए शहद के बारे में  अक्सर लोग शुद्ध शहद के चक्कर में सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निक...