Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्‍यूज, लखनऊः स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर भाजपा और आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इससे जुड़ी खबरों पर गौर करें तो पता चला है कि 15 अगस्त पर आतंकी आरएसएस नेताओं पर हमले की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में आतंकी हिन्दूवादी संगठनों पर हमला कर सकते हैं। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ प्रशासन को आतंकी हमले को लेकर सतर्क किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी हमले के संबंध में इनपुट जारी करते हुए अलर्ट रहने को कहा है। भेजा गया गोपनीय पत्र  गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार को गोपनीय पत्र भेजा था। उस पत्र में ये लिखा गया था कि केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि अंसार गश्त-उल-हिंद (एजीएच) नामक आतंकी संगठन 15 अगस्त के अव...
अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

Breaking News
समरनीति न्यूज, अम्बेडकरनगरः दुकान में सो रहे किराना व्यवसाई की हत्त्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दुकान में नक़ब लगाकर अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा बाजार की है। पुलिस मौके पर है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सबूत मिले हैं और हत्यारों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ...
कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। घटना रेलबाजार इलाके के मीरपुर की बताई जा रही है। हत्या की इस वारदात को इलाके के सुलभ शौचालय में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखने के बाद फरार दोनों हत्यारोपियों की भी तलाश तेज कर दी है। ...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एससी/एसटी एक्ट के मामलों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक को लेकर एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद आह्वान के बाद पूरे देश में सर्तकता बरती जा रही है। हांलाकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में संसद के सत्र में एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए बिल के बाद यह मुद्दा खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को लेकर खुफिया एजेंसिया सतर्क हैं। आल इंडिया अंबेडकर महासभा के साथ ही कुछ अन्य दलों ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है। इसके बावजूद बंद के आह्वान से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सुरक्षाबल व पुलिस को तैनात किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले 2 अप्रैल को दलित संगठनों के बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इसलिए भारत बंद आह्वान को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन की ओर से रेलवे, हवाई अड्डों, प्रम...
मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनिया गांधी ने उनके पुत्र स्टालिन से कहा है कि करुणानिधि उनके पिता तुल्य थे। सोनिया ने कहा कि द्रमुक संरक्षक एम. करुणानिधि का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। दरअसल, सोनिया गांधी ने यह बातें करुणानिधि के बेटे और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को लिखे पत्र में कहीं हैं। ये भी पढ़ेंः गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं उन्होंने लिखा है कि ‘कलैनार’ विश्व की राजनीति और तमिलनाडु के साथ-साथ देश में जनसेवा के क्षेत्र में एक बेहद विशाल व्यक्तित्व थे। सोनिया ने यह बी लिखा है कि ‘‘कलैनार ने मेरे प्रति हमेशा दयालुता और समझ दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। वह मेरे लिए पिता के समान थे।’’  कहा कि ‘‘हमें कलैनार की तरह का व्यक्ति दोबारा नहीं दिखाई देगा’’ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि करूणानिधि प्रतिभाशाली साहित्यिक व्यक्तित्व थे जिन्होंने तमिलनाडु की ...
मेजर कौस्तुभ समेत चार जवानों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

मेजर कौस्तुभ समेत चार जवानों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मूम-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान आतंकियों से मंगलवार को हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना चारों जवानों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मुठभेड़ में एक मेजर कौस्तुभ राणे समते चार जवान शहीद हुए थे जबकि दो आतंकी मारे गए थे। घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। शहीद मेजर कौस्तुक राणे का पार्थिव शरीर आज मंबई लाया गया है। उनको यहां आज अंतिम विदाई दी जाएगी। गुरेज में शहीद तीनों जवानों का भी आज ही अंतिम संस्कार होगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया है कि बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर पर नियंत्रण रेखा की तरफ से आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय सेना ने उनको चुनौती दी और मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये भी पढ़ेंः स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत कालिया ने कहा, "इस अभिया...
कटे-फटे नोट न बदले तो फूट पड़ा व्यापारियों का गुस्सा

कटे-फटे नोट न बदले तो फूट पड़ा व्यापारियों का गुस्सा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः 2000 व 500 के कटे फटे नोट नहीं बदलने और किसी बैंक या दूसरे सरकारी संस्थान के ना लेने पर व्यापारियों ने आरबीआई के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यहां मौके पर व्यापारियों का कहना था कि 2000 व 500 के नए नोटों की घटिया क्वालिटी की वजह से यह नोट कट फट रहे हैं, लेकिन आरबीआई व दूसरे बैंक ऐसे नोटों को नहीं ले रहे हैं। इस वजह से करोड़ों के कटे फटे नोट डंप हो रहे हैं। ऐसा कहा व्‍यापारियों ने इतना ही नहीं, व्‍यापारियों ने ये भी कहा कि इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी बाबत बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में आरबीआई, मालरोड के बाहर प्रदर्शन कर आरबीआई प्रबंधन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, वरिष्ठ मंत्री अतुल द्विवेदी, अशोक केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। ऐसी है लोगो...
पुलिस ने मोबाइल मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ, तो सामने आई ये हकीकत..

पुलिस ने मोबाइल मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ, तो सामने आई ये हकीकत..

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः सबसे पहले बता दें कि चकेरी में चमड़ा कारोबारी से चोरी के मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी। इसका खुलासा बुधवार को पुलिस ने मोबाइल मालिक को हिरासत में लेने के बाद किया। उसने पूछताछ में बताया कि उसका मोबाइल पांच दिन पहले चोरी हो गया था। थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उसका मोबाइल कौन इस्‍तेमाल कर रहा है। मामले पर करिए गौर प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जाजमऊ सरैया बाजार निवासी एजाज चमड़ा कारोबारी हैं। उनके मोबाइल पर सोमवार को अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को डॉन बताते हुए कहा था कि बहुत पैसा कमा लिया है, अब 50 लाख का इंतजाम कर लो। पैसे नहीं दिए तो ठोक दूंगा। उसने पुलिस से शिकायत न करने की हिदायत भी दी थी। उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने उस नंबर पर फोन मिलाया तो वह स्विच ...
बापू की रामकथा के पंडाल में भी गूंजेंगे ‘नमामि गंगे’ के स्वर

बापू की रामकथा के पंडाल में भी गूंजेंगे ‘नमामि गंगे’ के स्वर

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज, कानपुरः हाल ही में खत्म हुई मोरारी बापू की रामकथा के लिए सजे पंडाल में अब नमामि गंगे के स्वर गूंजेंगे। चौंकिए नहीं, दरअसल नमामि गंगे के तहत कानपुर में जिन घाटों का सुंदरीकरण कराया गया है, उनका 13 अगस्त को सीएसए मैदान में लोकार्पण होगा। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की  संभावना है। बताया गया है ये बताया गया है कि व्यापक पैमाने पर होने वाले इस समारोह से पहले बुधवार को प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सरसैयाघाट समेत केडीए और सीएसए का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम सिटी सतीश पाल भी मौजूद रहे। देख सकते हैं ये भी प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसैयाघाट के साथ सीसामऊ नाले को ट...
ऐेलन हाउस पब्लिक स्कूल में पहुंचे सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका के बच्चे

ऐेलन हाउस पब्लिक स्कूल में पहुंचे सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका के बच्चे

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः छात्रों की हर समस्‍या का समाधान होना बहुत जरूरी है। छात्रों को हमेशा अपना गोल सेट करके जीवन में आगे बढऩा चाहिए। ऐसे में अगर छात्र ऐसा करने में कामयाब रहे तो उन्‍हें सफलता आसानी से मिल जाती है। यह विचार ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन में आयोजित इंटरनेशनल 'एरुदी 2018’ के उद्घाटन के दौरान चीफ गेस्ट और थिएटर आर्टिस्ट दानिश हुसैन ने व्यक्त किए। यहां बड़ी खबर ये है कि इस खास मौके पर यहां तीन देशों के छात्रों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। ऐसे हुआ आगाज बता दें कि इंटरनेशन एरुदी 2018 का आगाज एरुदी स्मरण पुस्तिका के अनावरण व हस्ताक्षर से किया गया। स्कूल प्रिंसिपल रुचि सेठ ने चीफ गेस्ट व आए हुए अन्य गेस्ट का वेलकम किया। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। इसमें श्रीलंका कैंडी से विद्यार्थी कॉलेज, नेपाल काठमांडू स...