Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

अति पिछ़ड़ों के लिए जल्द कल्याण का काम करेगी सरकार – मंत्री

अति पिछ़ड़ों के लिए जल्द कल्याण का काम करेगी सरकार – मंत्री

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बाबू राम निषाद आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ वार्ता की। कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार जल्द ही कुछ अच्छा करने वाली है। कहा कि सरकार प्रदेश की 54 प्रतिशत पिछड़े वर्ग की आबादी के अति पिछड़े, गरीबी रेखा के नीचे जीनव यापन करने वाले लोगों के कल्याण का काम करेगी। मंत्री ने कहा कि पिछड़ी सरकारी गलत नीतियों के चलते ही पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि. डिफाल्टर हो गया है। इसे जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री रामहित कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, आनंद स्वरूप दिवेदी आदि मौजूद रहे।...
हमें इंसानियत का पैगाम देते हैं त्यौहार – अन्नू टंडन

हमें इंसानियत का पैगाम देते हैं त्यौहार – अन्नू टंडन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अन्नू टंडन ने हर साल की तरह आज भी अपने आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुसलिम समाज के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। महिलाओं और बच्चों की संख्या भी खूब रही। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़  इस मौके पर पूर्व सांसद टंडन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी एकता को बल मिलता है। हम सभी चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, सभी को एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुःख में खड़े होकर भाईचारे का पैगाम देना चाहिए। यहीं हमारे उन्नाव की पहचान है और इस पहचान व तहजीब को भविष्य में भी बनाए रखने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि उनके आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। कहा कि त्यौहार हम सभी को इंसानियत की सीख देते हैं। हम सभी को मिल-जुलकर त्यौहार मनाना चाहिए...
विदाई के बाद ससुराल की बजाय सीधे थाने पहुंची दुल्हन..

विदाई के बाद ससुराल की बजाय सीधे थाने पहुंची दुल्हन..

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शादी के बाद हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी ससुराल पहुंचे और वहां होने वाली परंपराओं को पूरा करे। लेकिन सीतापुर में एक बारात विदा होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को सीधे थाने जाना पड़ा। इतना ही नहीं दो घंटे थाने में रूककर घटना की रिपोर्ट लिखाने दरोगा जी की खुशामद भी करनी पड़ी। पिसावां से खीरी जिले के मैगलगंज गई थी बारात, विदाई के बाद रास्ते में लूटपाट  दरअसल, पिसावां थाना क्षेत्र का रहने वाला ब्रजमोहन अपनी बारात लेकर मैगलगंज (जिला खीरी) गया था। वहां सुबह बारात विदा कराकर सब लोग खुशी-खुशी घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर बारात को रोकर दूल्हा औऱ दूल्हन के अलावा उसके बहनोई से लूटपाट की। बदमाश 20 हजार रूपये नगद, 1 लाख के जेवर और अन्य सामान लूट ले गए। बताते हैं कि बदमाश बाइक से थे। थाने में नवविवाहित जोड़े ने तहरीर दी, पुलिस ने कहा आपसी व...
बुंदेलखंड में भीषण जलसंकट, यूपी-एमपी के 13 बांधों में पानी खत्म

बुंदेलखंड में भीषण जलसंकट, यूपी-एमपी के 13 बांधों में पानी खत्म

Breaking News, Today's Top four News, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में भीषण जलसंकट पैर पसारता जा रहा है। तालाब सूख चुके हैं और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक के सभी 13 बांध खाली हो चुके हैं। कुछ की तलहटी में नाम मात्र के लिए पानी बचा है। हालात भायवह हो चुके हैं। ऐसे में सूखे का खतरा कई गुना बढ़ गया है। आने वाले दिनों में बरसात पर पूरे बुंदेलखंड की खेती-किसानी निर्भर करेगी। अगर हालात नहीं सुधरे तो बुंदेलखंड में भयंकर जल संकट होगा। अबतक कुल 13 बांधों की स्थिति बेहद खराब, आधे से ज्यादा सूखे, कुछ की तलहटी में पानी   मौजूदा वक्त में बुंदेलखंड के बांधों की स्थिति को देखें तो पता चलता है सभी बांधों में पानी की उपलब्धता के हालात बेहद गंभीर हैं। कुछ बांध में नाम मात्र को पानी है जबकि कई बिल्कुल सूख चुके हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर व पन्ना जिले के बांधों पर नजर डालें तो छतरपुर के गंगऊ वियर में 56.46 मिली घनमीटर क्षमतानुसार पा...
योगी का “योगा लुक”, पहली बार टीशर्ट में नजर आए सीएम

योगी का “योगा लुक”, पहली बार टीशर्ट में नजर आए सीएम

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
राजभवन के योग समारोह में भगवा कलर की टीशर्ट और धोती पहनकर पहुंचे मुख्यमंत्री  समरनीति न्यूज, लखनऊः दुनियाभर में मनाए जा रहे आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिली। राजभवन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा जिस बात ने लोगों को उत्साहित किया। वह थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बदला हुआ लुक।   गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी सफेद टीशर्ट व ब्लैक लोअर में काफी बदले-बदले से दिखे      दरअसल, राजभवन में योग करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने आज भगवा कलर की टीशर्ट और धोती पहनी थी। यह पहला मौका था जब सीएम योगी ने टीशर्ट पहनी। वरना अबतक लोग उनको भगवा रंग के कुर्ते और धोती में ही देखते रहे हैं। आज उनके बदले हुए लुक की वजह से योग करने पहुंचे अधिकारियों से लेकर आमजन...

कानपुर में आभा नर्सिंग होम में आग से मचा हड़कंप, 6 दर्जन से अधिक मरीजों को दूसरे वार्ड में कराया भर्ती, फायरब्रिगेड ने पाया काबू 

Breaking News
ब्रेकिंगः कानपुर में आभा नर्सिंग होम में आग से मचा हड़कंप, 6 दर्जन से अधिक मरीजों को दूसरे वार्ड में कराया भर्ती, फायरब्रिगेड ने पाया काबू
लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में घर से खेत चराने गई किशोरी की हत्या की घिनौनी वारदात प्रकाश में आई है। वारदार लखनऊ के बख्शी तालाब इलाके की है। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला रेप और फिर हत्या करने का लग रहा है। पास के ही एक आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस पर काम करने वाले मजदूरों पर किशोरी के परिजनों ने शक जाहिर किया है। घर से जानवर चराने व पानी लेने निकली थी किशोरी, ट्यूबेल के पिछे पड़ी मिली लाश   पुलिस का कहना है कि किशोरी घर से अक्सर पास के खेत में जानवर चराने और वहां बने ट्यूबेल से पानी लेने जाया करती थी। उसका शव पानी से भीगा हुआ था और चेहरे व सिर पर भारी चीज से चोट के निशान और खून भी लगा हुआ है। आशंका है कि किशोरी वहां पानी लेने गई होगी और हत्यारों ने उसे रेप के लिए दबोचा होगा। बाद में उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया, पुलिस को ज...

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking News
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के तपोभूमि का मामला। ट्रक चालक वाहन छो़ड़कर मौके से फरार हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उन्नाव में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल 

उन्नाव में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में बांगरमू थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड चौराहे पर आज सुबह दो बाइकों पर सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अभी सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती हैं जिनको जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है। मौके से घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा। बताते हैं कि चारों युवक एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया गया है। युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवारों को कुचलने वाले ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी के चलत...