Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

कानपुरः कोई ”खास करीबी” है थाने में दरोगा को चाकुओं से गोदकर मारने वाला हत्यारा

कानपुरः कोई ”खास करीबी” है थाने में दरोगा को चाकुओं से गोदकर मारने वाला हत्यारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। कानपुर में एक दरोगा की उसके सरकारी क्वाटर में सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या की इस वारदात को सजेती थाने के भीतर सरकारी आवास में अंजाम दिया। दरोगा बच्चालाल की थाने के सरकारी आवास में हत्या की इस वारदात ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी कानपुर अखिलेश कुमार व एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। बताते हैं कि दरोगा बच्चा लाल ने दो शादियां कर रखी थीं। दूसरी पत्नी से भी उनको दो बेटियां थीं। दूसरी शादी उन्होंने हरदोई जिले में तैनाती के दौरान की थी। इसलिए पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद के परिणाम के रूप में भी देख रही है। हत्या करने का तरीका बड़ा ही निर्मम बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। हत्या का शक ...
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी ने किया कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ

कानपुरः मुख्यमंत्री योगी ने किया कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ

Breaking News, Feature, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को कानपुर से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। योगी की मौजूदगी में कानपुर के अहिरवा एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के साथ स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी एक जरूरत बन गई है क्योंकि इससे समय की बहुत बचत होती है। सीएम ने कहा कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। कहा कि इससे विकास और ज्यादा गति मिलेगी। इतना ही नहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घरेलू उड़ानों के लिए हिंडन/जेवर में सिविल टर्मिनल भी बनाया जा सकता है जिससे निश्चित रूप से दिल्ली में दबाव कम होगा। कहा कि यूपी के इलाहाबाद, वाराणसी एवं कानपुर की फ्लाइट को हिंडन से जोड़ा जा सकता है। सीएम ने कहा कि कानपुर को देश के प्रमुख शहरो...
अलर्टः सीतापुर और आसपास तबाही मचा सकती है घाघरा

अलर्टः सीतापुर और आसपास तबाही मचा सकती है घाघरा

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से गांजर की शारदा व घाघरा नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद से तटवर्ती गांवों मे खलबली मच गई है। ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे ही दो-तीन दिन लगातार और बारिश होती रही तो बाढ़ शीघ्र ही बाढ़ आ जाएगी। बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने भोजन आदि की व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। भोजन बनाने के लिए लकड़ियों को सुरक्षित करने में जुटे हैं। अपरजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मंगलवार को दौरा किया और बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद की पूरी तैयारी है।...
सीतापुरः हैवान ने महिला के मुंह में तमंचा रखकर चला दी गोली, चिथड़े उड़े

सीतापुरः हैवान ने महिला के मुंह में तमंचा रखकर चला दी गोली, चिथड़े उड़े

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः महोली कोतवाली क्षेत्र के चंडरा गांव में दोपहर विवाहिता की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने इसको हत्या बताते हुए ससुराल पक्षे के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि हरदोई जिले के हरियावा थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी सत्य प्रकाश ने अपनी बेटी संध्या (22) की शादी 4 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के चडरा गांव में बृजेंद्र त्रिवेदी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न कर पाने की स्थिति में मंगलवार दोपहर उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली में  मृतका के भाई आनंद कुमार ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दयानंद तिवारी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर दहेज एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं और शव को परीक्षण के...
चित्रकूट में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

चित्रकूट में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शंकर बाजार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। उसकी मौत किन हालात में हुई, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक महिला का नाम सुधा बताया जा रहा है। महिला के मायके वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करके शव को लटका दिया है। मृतका के भाई दीपक कुमार का कहना है कि उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे। मृतक महिला अपने पीछे 7 साल का मासूम बेटा छोड़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
कानपुर का लेक्चरर की थी बांदा के जंगलों में लटकी मिली लाश

कानपुर का लेक्चरर की थी बांदा के जंगलों में लटकी मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के बदौसा इलाके में जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गई है। मरने वाला युवक कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मरने वाले युवक का नाम मनोज कटियार पुत्र राजाराम कटियार निवासी डी-50 बर्रा, कानपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसकी पत्नी रिचा ने मौके पर पहुंचकर मरने वाली की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक घर से चित्रकूट जाने की बाद कहकर निकला था और वह कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगेसापुर स्थित गांधी इंटर कालेज में लेक्चरर के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से बातचीत और मौके पर मिले सबूते के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। माम...
बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के फतेहपुर चिल्ला मार्ग पर तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पहिया उसकी टांग के उपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी टांग के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि मंगलवार को चिल्ला थाना के कस्बा निवासी राम कुमार निषाद का 28 साल का युवा बेटा रामगोपाल निषाद बाइक से अपनी ससुराल बांदा जा रहा था। रास्ते में तारा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। युवक बाइक लेकर ट्रक के सामने जा गिरा। इससे ट्रक का पहिया उसकी टांग से गुजरता हुआ चिथड़े उड़ाता निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़फता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां सूचना पाकर परिवार के लो...
6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे लेखपाल, सरकार ने किया एस्मा लागू

6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे लेखपाल, सरकार ने किया एस्मा लागू

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के लेखपालों की हड़ताल पर सरकार ने जनता के हितों को देखते हुए छह माह के लिए रोक लगा दी है। सरकार ने यह कदम आम आदमी के हितों व जरूरतों को पूरा करने में आने वाली हड़ताल से बाधाओं को देखते हुए उठाया है। अब राजस्व लेखपालों की हड़ताल में अगले छह महीने के लिये रोक रहेगी। इतना ही नहीं इसके बावजूद अगर कोई लेखपाल संगठन हड़ताल पर जाता है तो उन कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 की धारा-03 की उपधारा-01 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये अगले 6 माह के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल सेवा में हड़ताल को निषिद्ध करने के आदेश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि निर्गत आदेशों का अनुपालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हड़ताल पर जाने ...
लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को साथ ले जा रहे आरोपियों को नाबालिग के शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि इंदिरानगर इलाके में दो युवक एक नाबालिग लड़की को काम पर ले जाने के बहाने पिकनिक स्पाट जंगल ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया। खुद के साथ हुई जबरदस्ती से बेहाल लड़की को लेकर दोनों आरोपी दुबग्गा की ओर जाने लगे। बाइक पर जबरन धमकाते हुए बैठाकर उसे धैला पुल के पास लेकर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान लड़की बाइक से कूद गई और उसने शोर मचा दिया। पास गश्त कर रहे मौजूद...
सावधान रहिएः आज उत्तर प्रदेश में है तूफान की आशंका

सावधान रहिएः आज उत्तर प्रदेश में है तूफान की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः मानसून की दस्तक से भले ही गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन एक दूसरी चिंता शुरू हो गई है। वह चिंता भी बारिश और तूफान जैसी आपदाओं से जुड़ी हैं। यानी तूफान और आंधी-बारिश की आशंका को लेकर लोगों को सावधान रहना होगा। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के बाद तूफाने आने की संभावना तेज हो गई है। राजधानी में मंगलवार को तापमान 37 डिग्री और 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने तूफान की आशंका जताते हुए लोगों को सावधान किया है। मौसम विभाग का कहना है कि घरों से निकलते समय लोग तूफान और आंधी-बारिश जैसी दिक्कतों और संकटों से निपटने को तैयार रहें। साथ ही पूरी तैयारी के साथ और सावधानीपूर्वक यात्रा करें।...