Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण परिजन अज्ञात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बताते हैं कि महरौनी के थाना क्षेत्र के कंचनपुरवा गांव में एक 14 साल की किशोऱी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई है कि जिसके कारण यह माना जा सके कि लड़की ने जान दे दी है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।      ...
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटा, 7 घायल, 2 की हालत गंभीर

उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटा, 7 घायल, 2 की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः सोमवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हुए एक हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसा भैंस लेकर राजस्थान रहे ट्रक के एक्सप्रेस-वे पर पलट जाने के कारण हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उन्नाव पुलिस को दी। एंबुलेंस के जरिए पुलिस ने घायलों को इलाज को जिला अस्पताल उन्नाव में ले जाकर भर्ती कराया है। ट्रक पलटने के के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। लेकिन पुलिस ने जल्द ही वाहन को हटवाकर वाहनों को निकाल दिया। यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया। जानवरों को ट्रक से किसी तरह निकालकर सुरक्षित किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ पशु भी ट्रक में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके इलाज के ...
महोबा के नौगाव फदना गांव में बदमाशों ने एक घर पर बोला धावा, गोलियां चलाकर लूटपाट की

महोबा के नौगाव फदना गांव में बदमाशों ने एक घर पर बोला धावा, गोलियां चलाकर लूटपाट की

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः  जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगाव फदना में एक एक में बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। परिवार के लोगों के विरोध पर बदमाशों ने जमकर गोलियां चलाईं। लूटपाट करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घर के युवक को बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली भी मार दी। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...
अक्षय कुमार new stunt video हुआ viral

अक्षय कुमार new stunt video हुआ viral

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः Bollywood के star अक्षय कुमार वैसे भी अपने stunts खुद करने को लेकर famous हैं. फिर चाहें वो कितने ही dangerous क्‍यों न हों. ऐसे में इस समय उनका हाल ही में किया हुआ एक सबसे खतरनाक stunt फिर से viral हो रहा है. बता दें कि इनके इस stunt को कैमरे में कैद किया Actress पूजा हेगड़े ने और इसे social media पर कर दिया post, जो अब हो रहा है जबरदस्‍त तरीके से viral. Shooting has been start  यहां आपको सबसे पहले बता दें कि दो दिन पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग शुरू की है. फिल्‍म की शूटिंग इस समय लंदन में चल रही है. याद दिला दें कि शूटिंग की तस्वीरों को फराह खान ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था. लगातार कोई न कोई तस्वीर या वीडियो इस फिल्म से जुड़ी हुई सामने आ ही रही है. वहीं अब एक और वीडियो इस फिल्म की शूटिंग से...
इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक

इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक

एंटरटेनमेंट
लाइफस्‍टाइल डेस्‍कः एक बात तो है कि कपड़ों के बाद लोगों की नजरें सबसे पहले आपके पैरों पर ही तो पड़नी हैं। अब ज्‍़यादा कन्‍फ्यूज़ होने की जरूरत नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि समर आउटफिट के साथ आपके पैरों को कैसे फुटवियर्स सूट करेंगे। वैसे आमतौर पर देखें, तो गर्मियों में लड़कियां ऐसे फुटवियर्स पहनना पसंद करती हैं, जिसमें उनके खूबसूरत पैर दिखें भी और स्‍टाइलिश भी लगें। देखिए, इनमें से कौन से फुटवियर्स आपकी ड्रेस को करेंगे मैच। कोल्‍हापुरी चप्‍पलें  कोल्‍हापुरी चप्‍पलें इसलिए एवरग्रीन हैं क्‍योंकि इनका ट्रेंड बहुत पुराने समय से है। इसके बावजूद हर गर्मियों में ये आपकी किसी भी आउटफिट के साथ फिट और खूबसूरत बैठ जाती हैं। फिर चाहें वो ड्रेस ट्रेडीशनल हो या वेस्‍टर्न। न्यू रिबन सैंडल  अब बात करें कि अगर आप वेस् ...
कानपुर यूनिवर्सिटीः अब स्टूडेंट्स को जमा करनी होगी 1 बैक पेपर की 500 रुपए फीस

कानपुर यूनिवर्सिटीः अब स्टूडेंट्स को जमा करनी होगी 1 बैक पेपर की 500 रुपए फीस

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीएसजेएमयू में बैक पेपर देने वाले स्टूडेंट्स की फीस के मामले पर कार्य परिषद ने मुहर लगा दी है। इस क्रम में बताया गया कि एक बैक पेपर के लिए स्टूडेंट को 500 रुपये जमा करने होंगे। बैक पेपर एग्जाम के लिए अप्लीकेशन सबमिट करने से लेकर फीस जमाकर करने तक पूरा प्रॉसेस ऑनलाइन है। कार्य परिषद में 33वें दीक्षांत समारोह की डेट भी फाइनल कर दी गई। दीक्षांत समारोह 11 सिंतबर को होगा। दी गई इस तरह की जानकारियां   सीएसजेएमयू के मीडिया इंचार्ज प्रो संजय कुमार स्वर्णकार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मीटिंग में दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया है। इसके अलावा आईबीएम के प्रोफेसर  व प्रो. वीसी रहे आरसी कटियार को अब एकेडमिक रिसोर्स सेल का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मीटिंग में वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता, प्रो. सुभाष चन्द्र अग्र्रवाल, डॉ. सुधीर अवस्थी, प्रो. संजय...
देर रात सीबीआई ने केडीए के घूसखोर इंजीनियर को धर दबोचा

देर रात सीबीआई ने केडीए के घूसखोर इंजीनियर को धर दबोचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः घूसखोरों के खिलाफ सीबीआई ने बीते 24 घंटे में कानपुर में अभियान की तरह ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की। इंकम टैक्स अफसर, एयरफोर्स अफसर के बाद सीबीआई ने केडीए के असिस्टेंट इंजीनियर राजीव गौतम को चकेरी में एयरपोर्ट के पास टेनरी निर्माण में घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सीबीआई देर रात राजीव गौतम के घर पहुंची। सूचना पर केडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। एनओसी के एवज में मांगी थी 15 लाख घूस  सूत्रों की माने तो राजीव को टेनरी मालिक की बिल्डिंग को एयरफोर्स से एनओसी के एवज में 15 लाख की घूस मांगने के मामले में एयरफोर्स अफसर अमित की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। इस पूरे घटनाक्रम से शुक्रवार से केडीए आफिस में हड़कंप की स्थिति थी। आरोपी राजीव गौतम के बारे में ऐसी जानकारी  केडीए इम्प्लाइज के मुताबिक राजीव गौतम पहले मिल...
पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध संबंधों से पनपे कथित प्रेम में इंसान किस हद तक गिरता चला जाता है इसका एहसास तक उसे नहीं होता है। मानवीय संवेदनाओं को हिला देने वाला एक ऐसा ही मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने कथित रूप से प्यार में पागल होकर पहले प्रेमी संग मिलकर पति को सोते समय बेरहमी से मार डाला। फिर घर के उसी कमरे में गड्ढा खोदकर लाश दफन कर दी। लगभग एक महीने तक उसी घर में रहती रही। प्रेमी से मिलती भी रही। रिश्तों के कत्ल की रोंगटे खड़े करने वाली वारदात ने सभी को झंकझोरा  बाद में योजनाबद्ध तरीके से पहले प्रेमी को मुंबई भेजा और फिर खुद भी पहले मायके और फिर वहां से प्रेमी के पास जा पहुंची। लेकिन एक सुराग ने दोनों की सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों जेल की हवा खाएंगे। बताते चलें कि थाना पहाड़ी क्षे...
‘परिवर्तन’ ने थैले बांटकर पालीथिन छोड़ने को किया जागरूक

‘परिवर्तन’ ने थैले बांटकर पालीथिन छोड़ने को किया जागरूक

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज 15 जुलाई प्रातः 8 से 9 बजे तक कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा आर्य नगर सब्जी मंडी व रैना मार्केट में थैले बांटकर पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। ये भी पढ़ेंः क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट सदस्यों द्वारा काफी अधिक मात्रा में दुकानदारों व सब्जी-फल आदि के ठेलेवालों से पॉलीथिन एकत्रित की गई। साथ ही उनको थैले देकर भविष्य में पॉलीथिन इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया। इसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला। नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने भी उक्त अभियान में परिवर्तन के इस कार्य की भरपूर सराहना करते हुए लोगों की हौसला अफजाई की। साथ ही परिवर्तन को हर संभव मदद का वादा भी किया। परिवर्तन के साथ पीएसआईटी के छात्रों की संस्था "प्रयास" की प्रमुख सुरेंदर कौर ने अपने छात्र सदस्यों के साथ जागरूकता में अहम य...
अपनी ही विजिलेंस से हारा बिजली विभाग, चोरों पर FIR की बजाए सेटिंग-गेटिंग से सुलट रहे मामले

अपनी ही विजिलेंस से हारा बिजली विभाग, चोरों पर FIR की बजाए सेटिंग-गेटिंग से सुलट रहे मामले

Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिजली चोरी रोकने के लिए यूपीपीसीएल ने एफआईआर अनिवार्य करने के साथ ही असेसमेंट दोगुना करने जैसे सख्त नियम बना दिए हैं। बावजूद इसके विजिलेंस टीम के खेल के कारण बिजली चोरों को सबक सिखाने में नाकामयाबी ही हाथ लग रही है। इसी महीने विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के 64 मामले पकड़े, लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं करा सके है। वहीं यूपीपीसीएल के नए नियमों में बिजली चोरी के हर मामले में एफआईआर दर्ज कराना अनिवार्य किया जा चुका है। चोरी से विभाग को भारी नुकसान  बिजली चोरी से केस्को और यूपीपीसीएल का खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेवेंयू के साथ ही चोरी के कारण इलेक्ट्रिसिटी लाइनें टूटने, ट्रांसफॉर्मर आदि डैमेज होते हैं। इसी वजह से बिजली चोरों को लेकर यूपीपीसीएल सख्त रुख अपनाए हैं। उसने बिजली चोरी के हर मामले में एफआईआर और दुगुना असेसमेंट अनिवार्य कर रखा है। विजिलेंस की टीम फेर र...