Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

रामपुर पहुंचे अखिलेश बोले, सरकार बनी तो वापस होंगे आजम के मुकदमें

रामपुर पहुंचे अखिलेश बोले, सरकार बनी तो वापस होंगे आजम के मुकदमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रामपुरः जमीन कब्जों के आरोपों से घिरे सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर दर्ज सभी मुकदमें उनकी सरकार बनने पर वापस होंगे। यह कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का, जो आजम के समर्थन में रामपुर पहुंचे हैं। शनिवार को रामपुर में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं। अखिलेश ने यह भी कहा कि ये सभी मुकदमें फर्जी हैं और वे जल्द ही इसे लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उलेमाओं ने भी मुलाकात की   अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए, समाजवादी पार्टी आजम के साथ है। कहा कि सपा हर स्तर पर सरकार से मोर्चा लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट के शीर्ष वकीलों से सलाह लेगी। सभी मुकदमों को खत्म कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश से शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली व जमीअत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना मोहम्मद असलम ज...
कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा महिला चेहरे पर दांव लगाते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की महासचिव करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। दरअसल, राजनीतिक बैकग्राउंड वाली करिश्मा युवा नेता हैं और ऐसे में गोविंद नगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। पिता ने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा सीट पर चुनाव भी लड़ा था। करिश्मा की बात करें तो वर्ष 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से वह दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ीं और उस वक्त इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में महासचिव बनीं। बीते छह साल से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन मुख्यधारा की राजनीति में अब उनका यह पहला कदम होगा। यह बात और है कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, टिकट मि...
चित्रकूट में कामतानाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा, लगाई परिक्रमा

चित्रकूट में कामतानाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा, लगाई परिक्रमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः अपने चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन आज शनिवार को बाबा कामतानाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामद्गिरी की परिक्रमा लगाई। सीएम योगी ने नंगे पैर कामद्गिरी की परिक्रमा के बीच लक्ष्मण पहाड़ी नवनिर्मित रोप का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 6 बजे कर्वी डाक बंगले से निकले और इसके बाद भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचे। वहां माथा टेकते हुए पूजन किया। रास्ते में पौधरोपण भी किया  फिर परिक्रमा लगाने निकल पड़े। भगवान का जाप करते हुए मुख्यमंत्री योगी परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उन्होंने मिलने वाले लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। रास्ते में सीएम योगी ने भरत मंदिर के नजदीक एक पौधा भी लगाया। उनके साथ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह तथा प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी के अलावा राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पट...
चित्रकूट में राम जानकी लक्ष्मण की आरती में शामिल सीएम योगी, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

चित्रकूट में राम जानकी लक्ष्मण की आरती में शामिल सीएम योगी, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः दो दिन के चित्रकूट दौरे पर शुक्रवार दोपहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को तुलसी पीठाधीश्वर व प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने राम जानकी लक्ष्मण जी की आरती में भी हिस्सा लिया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में 171 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया। दो माह में शुरू होगा निर्माण कार्य     साथ ही 10.37 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सीएम ने इस दौरान दो माह के भीतर बुंदेलखंड डिफेंस कारिडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का काम शुरू कराने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। आदिकाल से धर्म का केंद्र चित्रकूट    कहा कि यहां के विकास से अब रोजगार के ढेरों अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा। जनसभा को संबोधित करते ...
हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश

हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः उप चुनाव को लेकर हमीरपुर में राजनीतिक हलचल काफी तेज है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़े मंत्री और नेता हमीरपुर दौरे पर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मलिन बस्ती में लोगों ने माला पहनाकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिवहन मंत्री और रसद मंत्री भी रहे मौजूद  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने इलाके के शहीद पार्क में खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया तथा रसद मंत्री धुन्नी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी...
आजम पर मुकदमों से परेशान सपा के एक और विधायक पर धोखाधड़ी का मुकदमा..

आजम पर मुकदमों से परेशान सपा के एक और विधायक पर धोखाधड़ी का मुकदमा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सांसद आजम खां पर मुकदमों को लेकर पहले से परेशान चल रही समाजवादी पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, संदिग्ध नंबर की पजेरो गाड़ी लेकर चल रहे कैराना के विधायक नाहिद हसन के खिलाफ यह मुकदमा शामली पुलिस ने लिखा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी संदिग्ध नंबर की है और विधायक नाहिद इसके कागज नहीं दिखा सके। बता दें कि पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई मामले में विधायक द्वारा अधिकारियों से भिड़ने के बाद की है जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, कैराना विधायक नाहिद पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उनपर एक गैैंगरेप पीड़िता को धमकाने का भी आरोप लगा था। अधिकारियों से उलझते वीडियो हुआ था वायरल   बताया जाता है कि हाल ही में विधायक नाहिद हसन का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वाहन चेकिंग के दौरान कागज मांगने पर भिड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडि...
यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस के दो दरोगाओं को चार्जशीट लगाने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक दरोगा पर 5 हजार तो दूसरे पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप है। एक मामला गोरखपुर जिले का है तो दूसरा मामला अमरोहा देहात थाने का है। एंटी करप्शन टीम दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दो दरोगाओं की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी, पूरे महकमे में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जाता है कि गोरखपुर एंटी करप्शन के प्रभारी देव प्रकाश रावत की अगुवाई में दरोगा आशीष मिश्रा को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कुरी बाजार चौकी इंचार्ज है आरोपी दरोगा   बताते हैं कि आरोपी दरोगा जिले के बेलघाट थाने की कुरी बाजार चौकी का इंचार्ज है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एक मुकदमे की विवेचना में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 40 हजार रिश्वत ली। एंटी करप्शन प्रभारी रावत का ...
दरोगा-सिपाही ने मासूम बच्ची के सामने पिता को पीटा-मुंह पर रखा जूता, निलंबित

दरोगा-सिपाही ने मासूम बच्ची के सामने पिता को पीटा-मुंह पर रखा जूता, निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः सिद्धार्थनगर में एक दरोगा और सिपाही ने एक दुकानदार को उसकी 4 साल की मासूम बेटी के सामने न सिर्फ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि उसको नीचे गिराने के बाद मुंह पर जूता भी रखा। पिता की पिटाई को देखकर बच्ची रोती-बिलखती रही, लेकिन न दरोगा जी का दिल पसीजा और न सिपाही जी का। बच्ची के पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि सिपाही के गाड़ी रोकने के लिए हाथ देने पर वह थोड़ा आगे जाकर रुक सका। इसी के बाद दरोगा-सिपाही आग बबूला हो गए और दुकानदार पर टूट पड़े। इस घटना का एक युवक ने यह वीडियो बना लिया, जो अब सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ जांच भी बैठाई गई पुलिस अधीक्षक ने मामले में गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ दोनों को निलंबित किया, बल्कि उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। बताया जाता है कि सिद्धार्थनगर जि...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे ट्रक क्लीनर समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के जलखरिया गांव में हुआ। बताते हैं कि शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जलखरिया गांव के सामने पीली रेखा पर खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक चालक भागा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस  टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन एक्सप्रेस-वे से नीचे आ गिरे। हादसे में ट्रक का चालक राजस्थान के जयपुर सहापुर का रहने वाला गिरिराज व उनका हेल्पर बीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं कंटेनर का टायर चेक कर रहा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। कंटेनर का चालक भाग गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्र...
..अब आए कार्रवाई की जद में चिन्मयानंद, 7 घंटे पूछताछ-आश्रम भी सील

..अब आए कार्रवाई की जद में चिन्मयानंद, 7 घंटे पूछताछ-आश्रम भी सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः आखिरकार भाजपा सरकार में पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे चिन्मयानंद कानूनी कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। मौजूद समय में चिन्मयानंद अपने ही कालेज की एक छात्रा के यौनशोषण के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीती शाम उनसे एसआईटी ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन में लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ देर रात 7 घंटे तक चली। इतना ही नहीं एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद का आश्रम भी सील कर दिया है। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में चिन्मयानंद की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। शाम से देर रात तक हुई पूछताछ  वहीं दूसरी ओर आरोप लगाने वाली छात्रा ने चिन्मयानंद पर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब उसके हास्टल वाले कमरे की जांच हुई तो वह मौजूद नहीं थी। छात्रा ने आशंका जताई है कि चिन्मयानंद ने अपने खिलाफ सारे सबूत मिटवा दिए होंगे। बताया जाता है कि शाहजहांपुर में एसआइटी...