Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, ओवरब्रिज के पास इकलौते लाइब्रेरियन बेटे और 10 साल के मासूम की मौत

accidentes-in-banda-onlyson-librarian-and-10-year-old-innocent-died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग हादसों में एक डिग्री कालेज के लाइब्रेरियन और 10 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एक हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। वहीं दूसरा हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ है। एक हादसे में घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। वहीं एक 10 साल के मासूम को ट्रक ने टक्कर मारकर उसकी जान ले ली।

शहर में ओवर ब्रिज के पास हादसा

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के रहने वाले प्रकाश (23) राजपूत डीएम कालोनी में रहते थे। गुरूवार रात बाइक लेकर कुशवाहानगर जा रहे थे। बाबूलाल चैराहे पर ओवरब्रिज के पास ट्रक ने

ये भी पढ़ें : बांदा में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बाकी दो और बदमाश पकड़े, साथी ने रची थी साजिश.. 

उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों को जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक परिवार की इकलौती संतान थे। मृतक ब्रह्मानंद विद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत थे।

कालिंजर में बच्चे की हादसे में मौत

उधर, एक अन्य हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ। वहां सढ़ा गांव के मुन्ना लाल का बेटा अशोक (10) शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी बालू लदे लोडर ने अशोक को टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को परिजनों ने मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तो़ड़ दिया। मृतक बच्चा तीन भाई-बहनों में छोटा था।

ये भी पढ़ें : बांदा : कनवारा में किसके राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम अवैध खनन, खनिज अधिकारी बोले..