
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ।
हादसे में 70 साल की वृद्धा की भी गई जान
पैलानी के साड़ी गांव के मजरा करिंदा डेरा के रविराम (25) शाम को अपने साथी सुनील (19), सोनाली (22) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक से सुनील (28) पुत्र किशोरी लाल खप्टिहा जा रहे रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायल सुनील ने
चमकेगा बांदा : कचहरी चौराहा से मुक्तिधाम मार्ग तक चौड़ीकरण को हरी झंडी, करोड़ों की परियोजना..
दम तोड़ दिया। बाकी तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के ताऊ रामदास का कहना है कि वह किसानी करते थे। परिवार में पत्नी भोली के अलावा 3 बेटियां छोड़ गए हैं। उधर, एक अन्य घटना में कमासिन के ननकू की पत्नी 70 वर्षीय कुड़िया को तिराहे के पास ट्रक ने कुचल दिया। मृतका के नाती राजेंद्र सूर्या ने कहा कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला है।
ये भी पढ़ें : चमकेगा बांदा : कचहरी चौराहा से मुक्तिधाम मार्ग तक चौड़ीकरण को हरी झंडी, करोड़ों की परियोजना..