Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

One of two injured after shooting himself has been sent to jail in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध देशी तमंचे से खुद ही गोली चलाकर घायल युवकों ने न सिर्फ शहर में सनसनी फैलाने का काम किया। बल्कि पुलिस को भी गुमराह किया। खुद को गोली मारे जाने की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, दोनों के अलग-अलग बयानों से पुलिस का माथा ठनका। जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे के ठीक होने का इंतजार है। उसे भी जेल भेजा जाएगा।

खुद तमंचे से गोली चलाकर हुए थे घायल

बताते चलें कि शहर के मर्दननाका में रहने वाला सुनील सोनी और उसका दोस्त नईम गोली लगने से घायल हुए थे। एक की ऊंगली में गोली लगी थी। वहीं दूसरे की टांग में गोली लगी। दोनों को उनके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दोनों ने पुलिस को कहानी बताई कि
किसी ने उन्हें गोली मार दी।

ये भी पढ़ें: Hamirpur: दंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों एक अवैध तमंचे में कारतूस डाल रहे थे। इसी बीच गोली चलने से सुनील की ऊंगली चीरती हुई गोली दूसरे नईम की टांग में जा घुसी। इसके बाद दोनों ने घर में तमंचा छिपा दिया। फिर परिचितों के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

एक के घर से पुलिस को मिला तमंचा

सीओ सिटी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील को जेल भेज दिया है। उसके घर से तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे नईम के ठीक होने पर उसे भी जेल भेजा जाएगा। पता लगाया जा रहा है कि दोनों के पास अवैध तमंचा कहां से आया। कहीं दोनों अवैध तमंचों का कारोबार तो नहीं करते। या किसी की हत्या का साजिश तो नहीं रच रहे है। इन तमाम सवालों का पुलिस पता लगाएगी।

ये भी पढ़ें: बांदा : मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के इन कलाकारों को अवार्ड..

Breaking: बांदा महाराणा प्रताप चौराहे पर बड़ी घटना, प्रोफेसर ने कार दौड़ाकर दुकान में चढ़ाई-दुकानदार समेत कई गंभीर