Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों में कारण अज्ञात

Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के मूसानगर के रहने वाले अरविंद श्रीवास (24) दोपहर में शराब के नशे में घर पहुंचे। वहां उत्पात मचाने के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर चले गए।

छानबीन में जुटी पुलिस

काफी देर तक नहीं निकले तो परिजनों ने जाकर देखा। वहां उनका शव फांसी पर लटक रहा था। कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल और सब इंस्पेक्टर प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

उधर, बदौसा के बंगालीपुरवा में युवती बसंती (20) पत्नी स्व. श्रीरामसनेही कोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उपनिरीक्षक बृजेश चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर