समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उपचुनाव है। दावा किया कि पीडीए भाजपा को बड़ी हार हरायेगा। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का प्रतिनिधि ही सपा का उम्मीदवार है।
कहा-पीडीए भाजपा को हराने के लिए तैयार
कहा कि वह सभी पत्रकारों से इस ऐतिहासिक मिल्कीपुर उप चुनाव को कवर करने की अपील करते हैं। कहा कि इस अनोखे और महत्वपूर्ण उपचुनाव का लोकतंत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिसपर अध्यन होना चाहिेए। सपा मुखिया ने सरकार से स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
बोले, सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है बीजेपी
अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा को हराने के लिए किसान, युवा और व्यापारियों के साथ-साथ महिलाएं भी तैयार हैं। इस चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि मिल्कीपुर में सपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है।
कहा, अयोध्या में बार के साथ होटल बनवा रहे
पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि ये (भाजपा) संस्कृति की बात करते हैं और बार के साथ पांच सितारा होटल बनवा रहे हैं। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि क्या अयोध्या के लिए भाजपा का यही विजन है? बताते चलें कि मिल्कीपुर में आने वाली 5 फरवरी को उप चुनाव है।
5 फरवरी को है मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव
सपा और भाजपा के बीच इस सीट पर सीधी और कांटेदार टक्कर है। इसे लेकर दोनों ही पार्टियां जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। बताते चलें कि बीते चुनाव में यहां से सपा जीती थी, लेकिन विधायक अवधेश कुमार के सांसद बन जाने से अब यहां उप चुनाव हो रहे हैं। अयोध्या में भाजपा की हार से देशभर में चर्चा छिड़ी थी।
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती