Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो की मौत-1 महीने पहले हुई थी शादी..

Accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुई एक दर्दनाक घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र भभुवा गांव के रामकरन (25) पुत्र रामकिशोर बुधवार को पड़ोसी राजेश पटेल (35) के साथ बबेरू सामान लेने गए थे।

लौटते समय हुई घटना

वहां से शाम को दोनों घर लौट रहे थे। अरथरा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला।

बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

राहगीरों ने दोनों को उठाकर सीएचसी बबेरू पहुंचाया। वहां डाक्टर ने एक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां दूसरे घायल की भी मौत हो गई। मृतक राजेश के पारिवारिक मामा ज्ञान सिंह का कहना है कि मृतक राजेश 4 भाइयों में सबसे छोटा था। एक महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। घटना से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, तीनों आरोपी फरार