समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते आए दिन सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक युवती समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला
रात में बच्चों संग सोई, सुबह फांसी पर लटकती मिली
समाप्त कर ली। परिवारों में कोहराम मचा है, तो पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव की कमला (30) पत्नी राजेंद्र अपने 3 बच्चों संग शहर के बिजलीखेड़ा में किराए पर रहती थीं। उनके पति पंजाब में रहकर काम करते हैं। कमला ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि घटना से पहले पति से उनकी फोन पर बात हुई थी।
पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
मृतका के बेटे योगेंद्र ने बताया कि पिता करीब दो महीने से घर नहीं आए थे। दोनों में फोन पर ही बातचीत होती थी। रात में बच्चों के सोने के बाद महिला ने फांसी लगाई। सुबह बच्चे जागे तो देखकर चिल्लाने लगे। फिर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन की है।
ये भी पढ़ें : बांदा में पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर..
पति को सूचना भेज दी गई है। शहर के सुतरखाना मुहल्ले के अजय यादव (23) दोपहर को किसी बात के चलते फांसी लगा गी। बताते हैं कि घटना से पहले मां से कुछ कहासुनी हुई थी। पत्नी मंजू ने देखा तो शोर मचाया। तबतक सांसें थम चुकी थीं। चचेरे भाई राजकुमार का कहना है कि अजय रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान चलाते थे।
बांदा में वकीलों ने किया दंड पूजन, गाजियाबाद-हापुड़ की घटनाओं पर आक्रोश..