ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों को शूद्र मानती है। भाजपा हम सभी को शूद्र मानती है। कहा कि हम धार्मिक स्थल पर जाते हैं या संतों और गुरुओं से मिलते हैं तो भाजपा को दिक्कत होती है। कहा कि आज हम यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे तो हमें रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे। भाजपा के गुंडों ने हमपर हमला किया। कहा कि भाजपा समझ ले कि हम समाजवादी लोग डरने-घबराने वाले नहीं।
कहा, मेरी सुरक्षा कम की, पीएसी हटाई
सपा मुखिया अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को मौके से पहले ही हटा लिया। थोड़ी-बहुत पुलिस मौजूद रही, वह पूरी तरह से तमाशबीन बनी रही। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के लोग याद रखें समय बदलता है। याद रखें कि उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज समझ में आ गया कि मेरी एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई थी। कहा कि मेरी सुरक्षा इसीलिए कम की गई थी।
बोले, इसलिए गंगाजल से धुला घर..
मेरा घर गंगा जल से क्यों धोया गया था। अब समझ में आ गया, क्योंकि हम उनकी नजर में कुछ और ही हैं। कहा कि भाजपा के बिना आरएसएस नहीं है और आरएसएस के बिना भाजपा भी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जिन संतों और आयोजकों ने हमें बुलाया था, उनको धमकियां मिल रहीं हैं। आरोप लगाया कि उन लोगों को भाजपा और आरएसएस की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं।
कहा, अनुष्ठान में भाजपा के गुंडों ने बाधा डाली
कहा कि यज्ञ अनुष्ठान में भाजपा के गुंडों ने बाधा पैदा की है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझे रोकना चाहा। श्रद्धालुओं और भक्तों से धक्का-मुक्की की। उधर, विरोध के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को गोमती नदी के तट पर पीतांबरा पीठ के महाराज दंडी स्वामी रामाश्रय महाराज के सानिध्य में योगी राकेश नाथ महाराज और मृत्युंजय भैरवमहाराज द्वारा आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल हुए। अखिलेश ने यज्ञ में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद लेते हुए परिक्रमा की।
बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज
ये भी पढ़ें : बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज
ये भी पढ़ें : UP : कैसे डोरेमोन ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, पढ़िए अलाया अपार्टमेंट हादसे से जुड़ी खबर