
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बहनों के बीच आपसी घरेलू कहासुनी में बड़ी घटना सामने आई है। बहन से झगड़ा करने के बाद घर से निकली 17 साल की किशोरी बुधवार सुबह केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझाकर नीचे उतारा। रात में बेटी के गायब होने पर चिंतित पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी थी। हालांकि, आज किशोरी के मिलने पर पिता का आरोप गलत साबित हुआ।

कई घंटे समझाने के बाद पुलिस ने उतारा

सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के पहाड़िया भूरागढ़ गांव के राजकुमार निषाद की बेटियों दीपिका और काजल में मंगलवार को झगड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
बताया जाता है कि इसके बाद दीपिका (17) नाराज होकर रात लगभग 9 बजे घर से निकल गई। पिता ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने देर रात किशोरी के पिता की तहरीर पर साहिल पुत्र रमेश वर्मा निवासी भूरागढ़ के खिलाफ मुकदमा लिख लिया। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी केन नदी किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत टावर पर बैठी है।
ये भी पढ़ें: बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी ने अपना नाम दीपिका बताया। सूचना पाकर घर के लोग भी वहां पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार
बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
