Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda girl climbs tower

बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बहनों के बीच आपसी घरेलू कहासुनी में बड़ी घटना सामने आई है। बहन से झगड़ा करने के बाद घर से निकली 17 साल की किशोरी बुधवार सुबह केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझाकर नीचे उतारा। रात में बेटी के गायब होने पर चिंतित पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी थी। हालांकि, आज किशोरी के मिलने पर पिता का आरोप गलत साबित हुआ। कई घंटे समझाने के बाद पुलिस ने उतारा सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के पहाड़िया भूरागढ़ गांव के राजकुमार निषाद की बेटियों दीपिका और काजल में मंगलवार को झगड़ा हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका ...