Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

फर्जी अधिकारियों को पकड़ी पुलिस

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पुलिस ने नकली आरटीओ, एसडीएम और खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी अधिकारी बालू वाले वाहनों और ई-रिक्शा से अवैध रूप से वसूली कर रहे थे। इसी बीच शिकायत पर पुलिस अलर्ट हुई। इसके बाद चार फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। चारों अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद की गई हैं।

रिक्शा चालक से मिली सूचना

आईपीएस मेविस टाक।
जानकारी देतीं सीओ मेविस टाक।

सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सुश्री मेविस टाक ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। पता चला था कि कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर वाहनों से वसूली कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

बताते हैं कि पुलिस को एक ई-रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी दी थी। रिक्शा चालक ने बताया था कि कुछ लोग अधिकारी बताकर बालू ले जाने वाले ई-रिक्शा और दूसरे वाहनों से रुपए वसूल रहे हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई।

पुलिस हिरासत में फर्जी अधिकारी

ये हैं पकड़े गए फर्जी अधिकारी

चारों अभियुक्तों की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा के जनेहा थाना क्षेत्र के रिसदा निवासी सौरभ, चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर निवासी कमल सिहं, कर्वी के ही सीतापुर के राज कुमार, भैरों पागल द्वारकापुरी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस चारों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर