Monday, July 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम

रोते-बिलखते परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दो बहनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहाराम मच गया। यह दुखद घटना सोमवार सुबह तब हुई जब दोनों बहनें गडरा नाले में डूब गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिसंडा के हस्तम गांव की घटना

जानकारी के अनुसार, नरैनी के दिवली गांव के श्रवण कुमार की 9 वर्षीय बेटी राधिका और शिवशंकर की 9 वर्षीय पुत्री अंशिका अपनी बुआ के घर हस्तम गांव गईं थीं। दोनों रिश्ते की बहनें थीं।

मृतक बच्ची।

बताते हैं कि बिसंडा के हस्तम गांव में बुआ के घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर दोनों बहनें खेलते समय नाले में चली गईं। साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर परिजनों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

परिजनों दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। दोनों को किसी तरह नाले से निकाला गया। इसके बाद परिजनों दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

बांदा: बिसंडा में लवमैरिज के चक्कर में सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू