
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के ईनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को एनकाउंटर में मार गिराया है। कानपुर के रहने वाले खूंखार अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि यह बदमाश बीते लगभग 8 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था।
कानपुर के बिल्हौर का रहने वाला था बदमाश आसिफ
जानकारी के अनुसार, यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ का बदमाश आसिफ से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोली चलीं और बदमाश मारा गया। बदमाश की पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
यह बदमाश कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का था। यह एनकाउंटर अंबेडकर नगर के बेवाना थाना इलाके के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के पास हुआ।
बताते हैं कि 25 से ज्यादा हत्या और लूट के मामलों में संलिप्त रहने वाला यह बदमाश दहशत का पर्याय था। लगभग 8 साल से फरार था। बदमाश के मारे जाने को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-मिर्जापुर में नए…
यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर
यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-मिर्जापुर में नए…
