यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के ईनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को एनकाउंटर में मार गिराया है। कानपुर के रहने वाले खूंखार अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि यह बदमाश बीते लगभग 8 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था।
कानपुर के बिल्हौर का रहने वाला था बदमाश आसिफ
जानकारी के अनुसार, यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ का बदमाश आसिफ से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोली चलीं और बदमाश मारा गया। बदमाश की पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
यह बदमाश कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का था। यह एनकाउंटर अंबेडकर...
