Tuesday, June 23सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

CMYogi at lucknow-coaching-centre-fire

समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले को लेकर देर रात तक सीएम योगी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सख्त निर्देश दिए। चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए लोगों में बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालक शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

एसआईटी में ये अधिकारी करेंगे जांच, 7 दिन में देंगे रिपोर्ट

CMYogi at lucknow-coaching-centre-fire

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर कोचिंग अग्निकांड मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है। इसमें से चार गिरफ्तार हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के आदेशों पर गठित एसआईटी में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार शामिल हैं।

CMYogi at lucknow-coaching-centre-fire

एसआईटी से 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कार्रवाई के क्रम में चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें गौरव कुमार, एक्सईएन बिजली विभाग, कमलेंद्र सिंह, FSSO (फायर विभाग) शामिल हैं।

CMYogi at lucknow-coaching-centre-fire

साथ ही अनिल कुमार, AE, एलडीए और प्रमोद पांडे, जेई-एलडीए को भी निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

देर रात पुलिस ने बिल्डिंग मालिक मदेयगंज के वीरेंद्र शुक्ला, अलीगंज के पेंट शॉप मालिक रामकृष्ण उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

15 children die in fire at coaching centre in Lucknow

कोचिंग संचालक तूशॉक कृष्णा जायसवाल और किरायेदार सुरेश साहू को गिरफ्तार किया है। एफआईआर में नामजद आरोपी धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला को पुलिस तलाश रही है।

CMYogi at lucknow-coaching-centre-fire

मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार का कहना है कि पुरनिया चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

संबंधित खबर यहां पढ़ें: दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi.. 

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां