लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले को लेकर देर रात तक सीएम योगी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सख्त निर्देश दिए। चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए लोगों में बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालक शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
एसआईटी में ये अधिकारी करेंगे जांच, 7 दिन में देंगे रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर कोचिंग अग्निकांड मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है। इसमें से चार गिरफ्तार हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधाय...
