Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..

Father kills daughter at Police Station in Banda
मौके पर एसपी पलाश बंसल।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों का कत्ल का सिलसिला जारी है। एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बांदा के बदौसा थाने में पिता ने घर से भागी बेटी के बरामद होने पर थाने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस युवती और साथ भागे लड़के को थाने लाकर दोनों परिवारों को बुलाकर काउंसलिंग कर रही थी। पुलिस ने बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

हत्यारोपी को जेल भेज रही पुलिस

Father kills daughter at Police Station in Banda
जांच करती फारेंसिक टीम।

एसपी श्री बंसल ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीती 18 मई को बदौसा थाना क्षेत्र से एक युवती अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से प्रेम प्रसंग में भाग गई थी।

18 मई को घर से भाग गई थी युवती

आज 12 जून को पुलिस उक्त युवती और उसके कथित प्रेमी आरोपी युवक को बरामद कर थाने ले आई थी। दोनों परिवारों को भी सूचा देकर बुलाया गया। परिवारों के साथ दोनों की काउंसलिंग चल रही थी।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार 

तभी युवती के पिता ने छिपाकर लाए गए एक चाकूनुमा धारदार हथियार से बेटी के पेट में वार कर दिया।

Father kills daughter at Police Station in Banda
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी पिता।

थाने में दोनों की हो रही थी काउंसलिंग

जबतक पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा, युवती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन युवती को नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

वहां से उसे मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में युवती को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभियुक्त पिता को पुलिस जेल भेज रही है। अभियुक्त की पहचान सत्य कुमार चौहान निवासी बरछा (बदौसा) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह.. 

दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..