
समरनीत न्यूज, बांदा: खनन ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों की एंट्री को लेकर ‘समरनीति न्यूज’ की खबरों का बड़ा असर हुआ। बांदा से लखनऊ-झांसी तक हड़कंप मचा। बांदा में एमपी बार्डर से आने वाले ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे जिले में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह के निर्देशों पर हुई। इतना ही नहीं शुक्रवार को खुद उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने कार्रवाई का नेतृत्व भी किया। इस कार्रवाई से ‘समरनीति न्यूज’ की खबरें सही साबित हुईं।
उप परिवहन आयुक्त (झांसी) की MP बार्डर पर बड़ी कार्रवाई

झांसी से उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) केडी सिंह गौर ने परिवहन अधिकारियों की टीम के साथ बांदा में कार्रवाई की। मध्य प्रदेश से आ रहे खनन के ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की चेकिंग कराई। बिना नंबर प्लेट वाले 14 ट्रकों को सीज किया। 22 बालू लदे ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया।
विकृत नंबर प्लेट वाले ट्रकों के खिलाफ भी तगड़ा एक्शन
कई ऐसे ट्रकों-डंपरों का भी चालान किया गया, जिनपर नंबर प्लेट मानक विहीन या विकृत नंबर करके लगाई गई थीं।

बताते हैं कि ज्यादातर ट्रकों की नंबर प्लेट पर ब्लैक कलर डाला गया था, ताकि नंबर स्पष्ट दिखाई न दे। परिवहन आयुक्त श्री सिंह के साथ बांदा के एआरटीओ प्रवर्तन श्यामलाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एमपी के माफियाओं के ओवरलोडिंग खेल का किया खुलासा
दरअसल, ‘समरनीति न्यूज’ ने बीती 27 मई से 29 मई तक मध्य प्रदेश के ओवरलोड खनन ट्रकों का मुद्दा उठाया। इससे टूटने वाली बांदा की सड़कों का विषय भी उठाया। बिना नंबर प्लेट वाले सैकड़ों खनन के ट्रकों की एंट्री को भी उजागर किया।
ये भी पढ़ें: गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास, 10.09 सेकंड का बनाया रिकॉर्ड
दरअसल, मध्य प्रदेश के खनन माफिया गिरवां-मटौंध बार्डर से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की एंट्री कराते रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रकों की दौड़ से यूपी की सड़कें टूटकर बिखर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!
यूपी सरकार को सीधे राजस्व की चोट लग रही है। इस सिंडीकेट का ‘समरनीति न्यूज’ की खबर से खुलासा हुआ। साथ ही स्थानीय आरटीओ विभाग के अधिकारियों व संबंधित थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे। सूत्रों का कहना है कि ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा है।
संबंधित खबर भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!
बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!
एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
