
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। NEET UG 2026 रद्द की में शामिल 22 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य, उनकी तैयारियों और सपनों के साथ खेला हो गया है। हालांकि, NTA का कहना है कि NEET UG 2026 परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित कराई जाएगी। रिएग्जाम की तारीख भी जल्द घोषित होगी। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 मई को हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा
3 मई को हुआ NEET 2026 का पेपर लीक होने का खुलासा होने पर विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इसे सरकार की भ्रष्टाचारी व्यवस्था बताया है।
ये भी पढ़ें: NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर
उधर, NTA के अनुसार, 7 मई की देर शाम उसे कुछ गड़बड़ी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उगले दिन उसने केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी भेजी। इसके बाद राजस्थान की स्पेशल आपरेशंस ग्रुप यानी SOG ने जांच करते हुए पेपर लीक का खुलासा किया।
ये भी पढ़ें: CTET Exam : सर्वर खराब-परीक्षाएं निरस्त-हाइवे जाम
मामले जांच CBI ने शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा बुरा असर उन 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं पर पड़ा है।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर
ये 22 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बीते कई महीनों से इस परीक्षा की तैयारियों में रात-दिन मेहनत कर रहे थे। पेपर देने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली थी।
मगर अब पेपर लीक की खबर ने उन्हें परेशान किया है। वहीं लोगों को इस बात की चिंता है कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा सुरक्षित नहीं हो पा रही है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
