
समरनीति न्यूज, लखनऊ: तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी लौट रही है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ था। सुहावने मौसम का दौर खत्म हो गया है। यूपी में कल से फिर गर्मी असर दिखाएगी। कल यानी शनिवार से फिर से गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 1 सप्ताह में धीरे-धीरे पारा 6 से 8 डिग्री ऊपर चढ़ेगा। गर्मी अपना पूरा असर दिखाएगी।
अगले एक सप्ताह में 6 से 8 डिग्री चढ़ेगा पारा
आज शुक्रवार की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कुछ इलाकों को छोड़ यूपी के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
इस कारण प्रदेश में गर्म हवाएं दोबारा सक्रिय होंगी। इसे आने वाले कुछ ही दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 से 5 दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में इसमें धीरे-धीरे और बढ़ोत्तरी होगी।
UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..
अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग
बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..
कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए
हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर
