
समरनीतिन्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से आग लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। सिलेंडर से आग की यह घटना बांदा के नरैनी क्षेत्र में करतल कस्बे में हुई। बताते हैं गैस सिलेंडर की अवैध रिफलिंग की दुकान से गैस लीक होने से हादसा हुआ है। आग आसपास भी फैल गई। इसी दौरान महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करतल में घटना, जसपुरा का रहने वाला परिवार
जसपुरा के गौरीकला के हिंमाशू शुक्ला का कहना है कि वे लोग पढ़ाई के लिए इस समय करतल कस्बे में रहते हैं। उनके पिता राजकुमार शुक्ला अध्यापक हैं। वे बहन, पिता और मां सुनीता शुक्ला (45) के साथ किराये के मकान में रहते हैं।
बताते हैं कि करतल के इसी मकान के बाहर बनी दुकान में गैस रिफलिंग का अवैध रूप से काम होता है। अक्सर गैस लीक की बदबू आती रहती थी।
ये भी पढ़ें: बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई
बताते हैं कि रिफलिंग का काम करने वाले दुकानदार ने रात में गैस सिलेंडर खुला छोड़ दिया। इसी कारण पास के कमरे के आसपास भी गैस फैल गई। कमरे में महिला सुनीता मौजूद थीं।
ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
आग ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। बाद में उन्होंने बांदा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
पुलिस का कहना है कि अवैध गैस रिफलिंग की भी जांच हो रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो दुकानें जलकर राख
सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल
बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन
बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू
