
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति से जुड़ी एक जरूरी खबर है। बांदावासियों के लिए जरूरी खबर यह है कि आज (24 अप्रैल को) नहीं बल्कि 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। 24 अप्रैल को यह सप्लाई पूर्व की भांति चालू रहेगी। डीएम अमित आसेरी के आदेशों पर इंटरकनेक्शन कार्य रोक दिया गया है। बताते हैं कि ऐसा होमगार्ड भर्ती के चलते किया गया है। यह जानकारी जलसंस्थान के एक्सईएन शिवराज वर्मा ने दी है।
होमगार्ड भर्ती के चलते जिलाधिकारी ने रुकवाया
दरअसल, पहले जलसंस्थान के अधिकारियों ने 24 अप्रैल को आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति बंद रहने की सूचना दी थी। इसकी वजह थी कि 23 अप्रैल को इंटरकनेक्शन कार्य होना था।

28 को होगा इंटरकनेक्शन का कार्य 29 को सप्लाई बंद
बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी के आदेशों पर होमगार्ड भर्ती के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया है। होमगार्ड भर्ती में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में पानी की सप्लाई बाधित होना ठीक नहीं है।
जलसंस्थान के अधिशाषी अभियंता ने दी जानकारी
जलसंस्थान के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि अब 28 अप्रैल को यह काम कराया जाएगा। 29 अप्रैल को क्योटरा और स्वराज कालोनी समेत संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर
अधिशाषी अभियंता लोगों से अपील की है कि पानी स्टोर करके रख लें। कहा कि कहीं पेयजल की जरूरत हो तो टैंकर मंगवा सकते हैं। टैंकर की मांग के लिए विभाग को फोन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में जलसंस्थान की लापरवाही से हजारों परिवार बेहाल, इंदिरानगर में गंदे-कीचड़युक्त पानी की सप्लाई
बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी
बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
BreakingNews: बांदा में मुनीम को गोली मारी-खैराडा क्रासिंग के पास घटना
Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू
Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..
