
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकले थे। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा नरैनी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बेहद गंभीर हालत में स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों दोस्त बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे घर से
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर के गौहनी के रमेश (40) व मुलायम (35) शादी के कार्ड बांटने बांदा आए थे। रमेश के भाई की आने वाली 30 अप्रैल को शादी होनी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू
कार्ड बांटने रमेश अपने दोस्त मुलायम प्रजापति के साथ बाइक से निकले थे। दोनों नरैनी की करतल पुलिस चौकी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास पहुंचे।
मृतक रमेश के भाई की आने वाली 30 अप्रैल को तय थी शादी
वहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर करतल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: बांदा में ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू
वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक रमेश अहिरवार अपने भाई अजय उर्फ बबलू की 30 अप्रैल को होने वाली शादी के कार्ड बांटने निकले थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू
उधर, मृतकों के घरों पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि वाहन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा बार संघ प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म
लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..
चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन
