Tuesday, April 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

BJP organized public outrage women's foot march in Lucknow with CM Yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज मंगलवार को बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। बीजेपी की पदयात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ व दोनों डिप्टी सीएम भी रहे। लखनऊ में बीजेपी की यह पदयात्रा सीएम योगी के आवास से शुरू हुई। इसके बाद पदयात्रा विधानसभा तक पहुंची। बीजेपी महिला नेता और कार्यकर्ता काफी जोश से भरे रहे।

सीएम योगी बोले, विपक्ष के प्रति पूरे देश में आक्रोश

सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसका प्रतीक आज लखनऊ में निकल रही यह पदयात्रा है।

ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..

इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि महिलाओं में सपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

मातृ शक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

सभी ने विपक्षी दलों के प्रति उनके महिला आरक्षण मुद्दे पर आक्रोश जताया।

इस दौरान सुरक्षा के भी काफी पुख्ता इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

ये भी पढ़ें: UP: नहीं होगी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने वापस लिया फैसला 

फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..

यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

यूपी में 40 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, झांसी-आगरा-लखीमपुर समेत 15 जिलों के DM बदले

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता