Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

फुल विद्युत सप्लाई: CM Yogi के भीषण गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के आदेश-अतिरिक्त व्यवस्था..

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। दरअसल, योगी सरकार ने भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई के लिए खास प्लान बनाया है। योगी सरकार ने बिजली कटौती से प्रदेश को बचाने के लिए लगभग 34,000 मेगावाट बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।

योगी सरकार का मुख्य फोकस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से बचाना है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से निपटने के लिए विभाग ने कई प्लांट्स को एक्टिव किया है।

इनमें घाटमपुर, खुर्जा, पनकी, ओबरा और जवाहरपुर जैसे प्रमुख थर्मल पावर प्लांट्स शामिल हैं। घाटमपुर की तीसरी यूनिट 30 अप्रैल तक चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति में रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: NCR में हाई अलर्ट: नोएडा में श्रमिकों का विस्फोटक आंदोलन..