Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक महिला घायल-कानपुर रेफर

Firing in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें एक होमगार्ड की पत्नी को कंधे के पास गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर हालत में शाम को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी में घटना

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरहरी गांव के जयप्रकाश सिंह उर्फ नन्हे परिहार का उसके पड़ोसी रामराज सिंह से पुराना विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..

आज सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश में उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामराज और उसके परिजनों ने तमंचे से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि दूसरे पक्ष से भी लोगों ने गोलियां चलाईं।

Firing in Banda

इसी बीच मवेशियों को छोड़ने गई रन्नो (45) पत्नी सेवक प्रजापति के हाथ में गोली जा लगी। महिला के पति होमगार्ड हैं। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज

ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..

भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह पटेल और चौकी इंचार्ज खप्टिहाकला राजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सीओ सदर श्री सिंह का कहना है कि पिपरहरी गांव में हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..