Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत

Road accident in Banda, 3 youth lost their lives, one in critical condition

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में शहर के क्योटरा के हर्षित शुक्ला भी शामिल हैं। वह प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के धरमपुर के पन्ना के राजाभइया (62) बांदा के गिरवां क्षेत्र में कछार पुरवा (गिरवां) आए थे। वहां से बाइक से साढ़ू प्रेम सिंह के घर पैगंबरपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

क्योटरा के रहने वाले थे हर्षित शुक्ला

उधर, शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहने वाले हर्षित शुक्ला (30) गुरुवार को अपने चाचा लक्ष्मी नारायण के साथ प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे। रात में ही कार से वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में चाचा बृजेश ने लघुशंका के लिए कार रुकवाई। बताते हैं कि तभी कार से उतरे हर्षित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : बांदा : ससुराल पहुंच युवक ने दी जान-बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, एक और युवक.. 

एंबुलेंस से उनको बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। चाचा लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनके दो बेटे हैं। उनके चाचा का यह भी कहना है कि मृतक के गले में पड़ी सोने की चेन, उनका पर्स और मोबाइल नहीं मिले हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी

इसी तरह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी गांव के अंश मटिया पुरवा निवासी बाइक सवार राकेश (28) की आटो से टक्कर हो गई। गंभीर हालत में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में गिरवां के दुर्गापुर सोहाव गांव के बृजेश (20) गुरुवार को अपने साथी के साथ बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा राधेश्याम पुरवा के विपिन वर्मा (14) की भी हादसे में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..