Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट : धमाके में मारे गए चारों मृतकों की पहचान..,हिरासत में कुछ लोग

Chitrakoot firecracker bomb blast in Bundelkhand Gaurav mahotsav Programe

समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का कार्यक्रम में पटाखा बम धमाके में मरने वाले लोगों की पहचान हो गई है। चारों ही किशोर हैं। उनकी उम्र 16 साल के भीतर ही है। उधर, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा कितना भयावह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बालक ब्लास्ट के साथ करीब 20 से 25 फिट ऊंची छत पर जाकर गिरा। पुलिस आतिशबाजी संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना से जुड़े अपडेट ले रहे हैं। सीएम योगी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

चारों की उम्र 16 साल से कम

बताते चलें कि चित्रकूट के सीआईसी मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का कार्यक्रम होना था। बुधवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद शाम को आतिशबाजी होनी थी।

ये भी पढ़ें : चित्रकूट में बड़ा हादसा, बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में बम फटने से चार की मौत

इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे पटाखों में धमाकों से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों की काफी समय तक पहचान नहीं हुई। बाद में पुलिस ने उनकी पहचान की। चारों चित्रकूट के ही रहने वाले किशोर बालक थे।  इनमें से एक किशोर 25 फीट ऊपर उछलकर दो मंजिला भवन की छत पर गिरा। बताते हैं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आतिशबाज संचालकों से पूछताछ..

मरने वालों में कर्वी माफी के चार किशोर 13 साल के पारस पुत्र केशराज शर्मा, 11 साल के यश पुत्र विश्व प्रधान मिश्र, 11 साल के ही प्रभात सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह और 15 साल के मोहित पुत्र मुकेश कुमार निवासी विद्यानगर शामिल हैं। चारों की छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि जमीन में करीब 4 से 5 फिट गहरा गड्ढा हो गया है।

ये भी पढ़ें : Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी..

धमाके की तेज आवाज पूरे चित्रकूट में सुनाई दी। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो को प्रयागराज रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री भी ले चुके संज्ञान

रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। डीआईजी अजय सिंह, डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी हर्ष पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं। वहीं आतिशबाजी टीम के संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने चित्रकूट घटना का लिया संज्ञान, FIR दर्ज-जांच शुरू, मृतकों को 5-5 लाख