Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

UP : सर्राफा कारीगर ने जहर खाकर दी जान, सामने आई यह वजह..

UP : सर्राफा कारीगर ने जहर खाकर दी जान, सामने आई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सर्राफा कारीगर ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि घटना के समय वह नशे की हालत में था। गंभीर हालत में परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर के छोटीबाजार मोहल्ले के विजय सोनी (51) चौक बाजार सुनार गली में जेव बनाने का काम करते थे। तनाव की हालत में उठाया यह कदम बताते हैं कि दोपहर में शराब के नशे में घर में उन्होंने जहर खा लिया। इसके उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई शिवकुमार का कहना है कि उनके परिवार में एक बेटी और पत्नी लक्ष्मी हैं। पुलिस का कहना है कि  घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं है, लेकिन मृतक के जहर खाने का कारण अत्यधिक तनाव में होना मान...
Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगर

Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास पर गुरुवाणी, अरदास और लंगर का आयोजन हुआ। गुरुग्रंथ साहिब को मुख्यमंत्री ने सिर-माथे ग्रहण किया। साथ ही गुरुग्रंथ साहिब का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीर बाल दिवस हम सभी को सिख गुरुओं के बलिदान की याद दिलाता है। सीएम बोले, सिख गुरुओं से संबंधित स्थलों का होगा विकास कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुतियां दीं। यह गौरवशाली इतिहास आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि वे भी अपने बलिदानियों की गौरवगाथा को जाने। सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी मंडल और जिलास्तर पर वीर बालकों का सम्मान होना चाहिए। ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की.. साथ ही प्रदेश में सिख गुरुओं स...
UP : राकेश टिकैत बोले- उद्योगपति चला रहे देश, गांव और किसान हो रहे बर्बाद

UP : राकेश टिकैत बोले- उद्योगपति चला रहे देश, गांव और किसान हो रहे बर्बाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता राकेश टिकैत आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने भाकियू की बबेरू रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के विचार जानने के लिए इस तरह कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश को उद्योगपति चला रहे हैं। वहीं गांव के किसान बर्बाद हो रहे हैं। किसान नेता टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यशाला में शामिल हुए भाकियू नेता टिकैत ने कहा कि किसानों को आज एकजुट होने की जरूरत है। किसानों को संगठित होकर सरकार की गलत योजनाओं का विरोध करना चाहिए। टिकैत ने कहा कि जैसे यूएसए में 54-56 लोग ही पूरा देश-दुनिया को चला रहे हैं, उसी तरह की व्यवस्था यहां भी https://samarneetinews.com/atal-bihari-vajpayee-jayanti-cm-yogi-inaugurated-heliport-facility/ लाने की ...
सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..

सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Atal Bihari Vajpayee पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के बाह क्षेत्र में उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे। वहां बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया। 148 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में सांस्कृतिक संकुल केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 148 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जनसभा स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उच्च शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, किसानों की तत्परत...
बांदा : राज्यमंत्री ने स्व. अटल बिहारी बाजपेई को किया नमन, कही यह बात..

बांदा : राज्यमंत्री ने स्व. अटल बिहारी बाजपेई को किया नमन, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बांदा में उन्हें याद किया गया। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने निज आवास पर 'भारत रत्न' के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यमंत्री श्री निषाद पैलानी डेरा (बांदा) में अपने निज आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। पैलानी निज आवास पर की पुष्पांजलि अर्पित उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणादायक बताया। राज्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के आदर्श और बताए गए रास्ते आज भी लाखों-करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..  ...
दुखद : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मां की डांट बनी वजह..

दुखद : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मां की डांट बनी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाई-बहन के झगड़े में मां की डांट से आहत बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को पता चला तो उसे उतारकर अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक जीआईसी स्कूल में 12वीं का छात्र था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शांतिनगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार शहर के शांतिनगर मोहल्ले के रहने वाले नत्थु सिंह का बेटा सुधांशु (15) इंटर का छात्र था। बताते हैं कि सोमवार सुबह बड़ी बहन से उसका किसी बात को ये भी पढ़ें : बांदा : ‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच लेकर झगड़ा हो गया। मां विद्या देवी ने बेटे को डांट दिया। इससे आहत होकर उसने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर के बाद मां ने देखा तो बेटा फांसी पर लटक रहा था। परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसे उतार...
सीतापुर : दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

सीतापुर : दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढ़ा भवनाथपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। लहरपुर-बिसवां रोड पर हुई हादसा बताते हैं कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की https://samarneetinews.com/in-kanpur-rape-of-girl-student-in-schoolvan-fir-against-5-including-teacher/ पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात के आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भ...
‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच

‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दुल्हन ने शादी के 6 महीने बाद पति पर बेहद अजीबो-गरीब आरोप लगाया है। दुल्हन का कहना है कि उसका पति नामर्द है। वह शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता नहीं रखता। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। महिला ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत की जांच के क्रम में पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से युवक की जांच कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना है। तिंदवारी की महिला की हमीरपुर में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार यूपी के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की एक 28 साल की नवविवाहिता ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसकी शादी लगभग 6 म...
बांदा विधायक ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर कराया फल वितरण

बांदा विधायक ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर कराया फल वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आज बांदा में पूरे उत्साह से मनाई गई। भाजपाइयों ने एकजुट होकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिला पंचायत परिसर में अटल वाटिका में स्थित भारत रत्न स्व. बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अस्पताल और वृद्धाश्रम में फल वितरण फिर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कराया। खुद भी मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल समेत जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की.....
बांदा में आर्ट गैलरी का आयोजन, बड़े चित्रकारों ने लिया भाग

बांदा में आर्ट गैलरी का आयोजन, बड़े चित्रकारों ने लिया भाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में केदारनाथ न्यास समिति और भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी द्वारा महादेवी कुशवाहा की याद में दो दिवसीय आर्ट गैलरी का शुभारंभ हुआ। इस आर्ट गैलरी में देश के कई राज्यों से बड़े चित्रकार शामिल होने पहुंचे हैं। कई विद्यालयों के बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी में भाग लिया। चित्रकार अखिलेश, निशि शर्मा, प्रियांका सिन्हा, अखलेश, सीरज सक्सेना और रफीक शाह ने अपनी-अपनी पेंटिंग्स का अवलोकन कराया। इस मौके पर रामलखन कुशवाहा, प्रधानाचार्य वृंदा विजया, राजेंद्र सिंह, अंकित कुशवाहा, संध्या कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी : इन 3 जिलों के DM पर गिर सकती है गाज, सीएम योगी नाराज-यह वजह..  ...