Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा विधायक ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर कराया फल वितरण

Banda MLA paid tribute to Atal ji

समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आज बांदा में पूरे उत्साह से मनाई गई। भाजपाइयों ने एकजुट होकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिला पंचायत परिसर में अटल वाटिका में स्थित भारत रत्न स्व. बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अस्पताल और वृद्धाश्रम में फल वितरण

फिर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कराया। खुद भी मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल समेत जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..