
UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते यूपी के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज 16 जुलाई को ट्वीटर पर यह जानकारी साझा की। अपने 14 साल के राजनीतिक करियर में 6 बार अलटी-पलटी मारने वाले ओपी राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा और सुभासपा साथ मिलकर लड़ेंगीं।
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर का ऐलान
दरअसल, शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में राजभर ने मुलाकात की थी। इसके बाद आज बीजेपी से गठबंधन का ऐलान कर दिया।ओपी राजभर ने कहा है कि भाजपा से सुभासपा का गठबंधन हो चुका है।
https://twitter.com/oprajbhar/status/1680426404662644736
अब जो मुद्दे बाकी रह गए हैं, उनपर 18 जुलाई की बैठक में बात हो जाएगी। राजभर ने कहा कि यूपी में अब विपक्ष नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की लड...