Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सड़क हादसा

बांदा में सोते समय व्यक्ति को गाड़ी ने रौंदा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

बांदा में सोते समय व्यक्ति को गाड़ी ने रौंदा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक सड़क हादसा हो गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को सोते समय मैजिक गाड़ी ने रौंद दिया। घटना से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शंकरपुरवा गांव के बाबूलाल प्रजापति (45) अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार तड़के सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने उनको रौंद दिया। बताते हैं कि गाड़ी टमाटर लेकर मध्यप्रदेश के मैहर जा रही थी। गाड़ी पलट गई और सामान भी फैल गया। गांव के लोगों ने मैजिक चालक और क्लीनर को पकड़ लिया। इसके बाद उनको पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट  ...
शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। मरने वाले युवक की 9 दिन बाद यानी 29 मई को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के ऐंचवारा गांव आशीष यादव (22) शुक्रवार को पड़ोसी गोविंद (25) के साथ कामदगिरि दर्शन करने गए थे। हाइवे पर दूसरी बाइक से टक्कर दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे स्थित भरतकूप (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के रौली गांव के पास एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां आशीष ने दम तोड़ दिया। वहीं गोविंद का इलाज चल रहा है। मृतक के ताऊ युगराज का कहना है कि 29 मई को छतरपुर से आशीष की बारात...
छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा कस्बे में एक ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठे भाई की पहिए के नीचे आ जाने से कुचलकर मौत हो गई। वहीं साइकिल चला रहा बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। सुबह स्कूल जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के मुरारी पुरवा के रहने वाले रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर पांच बच्चों संग अतर्रा में रहते हैं। बच्चे कस्बे के बांदा रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे मोहित (13) अपने छोटे भाई शिवमोहित (10) के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे थे। ये भी पढ़ें : weather Update : बांदा में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट बांदा रोड पर ...
स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की स्कार्पियों की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि घायल होने पर युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा के कुलदीप (26) बिसंडा क्षेत्र के मिलाथू के रहने वाले थे। महोखर गांव से लौट रहे थे कुलदीप वह अपनी बहन सविता की ससुराल देहात कोतवाली के महोखर गांव गए थे। देर शाम वहां से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरेह गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। बताते हैं कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर   गंभीर हालत में काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। फिर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दि...
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई है। वहीं दूसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू सिमौनी गांव की राजाबेटी (45) देर शाम खेत से घर जा रही थीं। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक में कार ने मारी टक्कर परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार भी घायल बताया जा रहा है। महिला के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के रामआसरे (55) दूध बेचने का काम करते हैं। रविवार दोपहर बांदा से दूध बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गुरेह गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह बाइक से दूर ...
Banda : छात्रा की हादसे में मौत, ट्रेन के आगे कूदा युवक

Banda : छात्रा की हादसे में मौत, ट्रेन के आगे कूदा युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में टेंपो से जा रही एक छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटनाओं को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अतर्रा से सवारियां भरकर टेंपो शुक्रवार दोपहर नरैनी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंबा माइनर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार माधुरी (45) पत्नी मेवालाल निवासी अमवां (बिसंडा), माता प्रसाद (55) स्योढ़ा (गिरवां), सुरजन (45) पत्नी माखनलाल रिसौरा (नरैनी), आरती (9) पुत्री आशाराम स्योढ़ा (गिरवां) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे हादसे से परिवार में कोहराम राहगीरों ने मदद करते हुए घायलों को नरैनी स्वास्थ केंद्र भिजवाया। डाक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। मृतक...
Banda : साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Banda : साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बादां : अपने साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार व्यक्ति एक वाहन को साइड देने में दीवार से जा टकराई। घायल हालत में उसने कानपुर ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शहर के बिजलीखेड़ा के रहने वाले थे राम मिलन जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले राममिलन (32) के साले तेज कुमार की 8 मई को शादी थी। शादी में शामिल होने राम मिलन कालिंजर के चिल्लाहा गांव गए थे। मंगलवार वापस लौटते समय रास्ते में सामने से आए एक वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण इससे राममिलन गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया...
Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल

Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारातियों की बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 17 बाराती घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शनिवार रात कीब ढाई बजे हुआ। बताते हैं कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात की बस पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे हैं। बारातियों को ले जा रही थी बस जानकारी के अनुसार जिले के थाना रेंढर के मड़ैला गांव से बरातियों को लेकर एक बस रामपुरा के ग्राम दुतावली पहुंची थी। वहां से शादी की रस्में पूरी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई। इसके बाद बस पलट गई। बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 17 घायल बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरे...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक वाहन पर सवार था। उसके सिर पर पेड़ की डाल से गंभीर चोट लग गई। मेडिकल कालेज में उसकी भी मौत हो गई। जसपुरा क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के गौरी अमारा गांव के प्रेमजीत (18) मंगलवार शाम बिलगांव से बाइक लेकर ननिहाल जा रहे थे। उनकी ननिहाल अरबई गांव में थी। बताते हैं कि रास्ते में कुलकुम्हारी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। प्रेमजीत घायल हो गए। गंभीर हालत में प्रेमजीत को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई। नरैनी क्षेत्र में हुई दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क...
Kanpur : स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी, एक बच्ची की मौत, चार घायल

Kanpur : स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी, एक बच्ची की मौत, चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के डॉल्फिन चौराहे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार थे। साइड से टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। उसपर सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे और चालक घायल हो गए। बाकी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायलों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। कार सवार मौके से फरार हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार मकड़ीखेड़ा का अमित ई-रिक्शा से बच्चों को लेकर एनएलके स्कूल छोड़ने जाता है। सोमवार को वह पांच बच्चों सात्विक, भाव्या, कर्तव्य, कल्पना और अंशुमान को लेकर एनएलके स्कूल गया था। ये भी पढ़ें : UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..    वहां अंशुमान को एनएलके जूनियर स्कूल म...