Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सड़क हादसा

बेकाबू पिकअप ने महिला को रौंदा, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बेकाबू पिकअप ने महिला को रौंदा, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर के बाहर मवेशियों को देखने गई महिला को एक बेकाबू तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला के पति की करीब 10 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां बेसहारा हो गए हैं। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम परिवार में दो बेटे और दो बेटियां बेसहारा हो गए हैं। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव की रहने वालीं ज्योत्सना (45) घर के बाहर बंधी भैंस खोल रही थीं। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस.. तभी बांदा से चिल्ला की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मवेशी को टक्कर मारते हुए उन्हें रौंद दिया। ज्योत्सना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में को...
Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अन्ना मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक आटो पलट गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित पलटे आटो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी तिराहे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ है। ये भी पढ़ें : Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस  https://samarneetinews.com/in-banda-liquor-party-in-farm-at-night-deadbody-found-in-morning-accused-of-murder-police-engaged-in-investigation/...
बांदा में ट्रक में घुसी रोडवेज बस, कई यात्री हुए घायल-दो गंभीर 

बांदा में ट्रक में घुसी रोडवेज बस, कई यात्री हुए घायल-दो गंभीर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के खप्टिहा कलां कस्बे में आज बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही रोडवेज बस उसमें जा घुसी। बांदा डिपो की यह बस मथुरा से आ रही थी। हादसे में बस चालक शिवदत्त और कंडक्टर जीतू भी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस में 53 यात्री सवार थे। मथुरा से आ रही थी रोडवेज बस हादसे में बस के केबिन में बैठीं दो सवारियों को ज्यादा चोट आई हैं। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा यात्री चुटहिल हुए हैं। हादसे की जानकारी बस कंडक्टर जीतू ने काल कर डायल 112 पर पुलिस को दी। ये भी पढ़ें : बांदा में लेखपाल का रिश्वत लेते-शराब पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड इसके बाद चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर मथुरा से बांदा जा रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा में...
सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर

सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : एक अनियंत्रित कार पुल के ऊपर से नीचे नदी में जा गिरी। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप वर्मा (52), मनीष वर्मा (40), आशीष वर्मा (38) और कौशलेश वर्मा कार से सीतापुर के लिए निकले थे। लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे कार सवार पुलिस का कहना है कि कौशलेश वर्मा एक डिग्री कॉलेज के चेयरमैन हैं। बाकी कार सवार उनके रिश्तेदार थे। सभी लोग सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में कमलापुर थाना क्षेत्र में गोन नदी पर बने पुल के तीव्र मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई। ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर इसके बाद कार पुल से नीचे आ गिरी। हादसे में संदीप वर्मा...
बांदा भीषण हादसे में 7 हुई मरने वालों की संख्या, एक की हालत गंभीर

बांदा भीषण हादसे में 7 हुई मरने वालों की संख्या, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में बीती रात खड़े ट्रक में बोलेरो के घुसने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या देर रात 7 हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद डीआईजी विपिन मिश्रा, एसपी अभिनंदन और डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल मेडिकल कालेज पहुंचकर घायल का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। खड़े ट्रक में बोलेरो के घुसने से हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार आज रात करीब पौने 10 बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : UP : स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर हमला, कहा-राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोकने वालों पर कार्रवाई नहीं घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी क...
बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बारात फतेहपुर जिले से बांदा आई थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के इचौली गांव के विनोद प्रजापति (20) के बड़े भाई शिवशंकर की बुधवार को शादी थी। बारात बबेरू के कोर्रम गांव जा रही थी। सभी रिश्तेदार चार पहिया वाहनों से बारात में जा रहे थे। फतेहपुर से आ रही थी बारात दूल्हे का भाई विनोद एक रिश्तेदार पप्पू (22) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने निकला। इसी बीच काजीटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। विनोद और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां विनोद ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुझे मन से बारात की रस्में को पूरा किया गया। ये भी पढ़ें : सस्पेंड हुआ बांदा सिटी ...
पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मन्नत पूरी होने पर लेटकर परिक्रमा करते हुए घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले ब्रजलाल (55) अपने बेटे बाबूलाल (25) के साथ अपने कुल देवता की परिक्रमा लगाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बकटा पेट्रोल पंप के पास लगभग 2 बजे रात अज्ञात डंफर ने उनको रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी.. इससे दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने ...
ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि दोनों बाइक से बदौसा के ग्राम सासी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात..  ये भी पढ़ें : Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष...
Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष

Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो चालक तेज रफ्तार में था। उसने गलत दिशा से अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मारी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि टेंपो चालक शराब के नशे में था। मामले में पुलिस ने अबतक रिपोर्ट तक नहीं लिखी है। न ही टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने अबतक नहीं लिखी रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पल्लवी सिंह पुत्री बलवीर सिंह बांदा मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स हैं। रोज की तरह वह बीती 11 जून को स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान मेडिकल कालेज के पास नयना पेट्रोल पंप के पास टेंपो नंबर U...
UP : सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, कार में डीसीएम की टक्कर से दुर्घटना

UP : सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, कार में डीसीएम की टक्कर से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज हरदोई के बेनीगंज कोतवाली इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उन्नाव में तैनात इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह सीतापुर रोड उस समय हुई जब तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा इलाके के रहने वाले इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे।  नैमिषारण्य तीर्थ जा रहे थे इंस्पेक्टर वह आज अपने चालक नीलकमल (शुक्लागंज गंगाघाट) के साथ सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्य तीर्थ जा रहे थे। रास्ते में हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। घायलों को चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा और कोतवाल सुनील दत्त कौल ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। कोथांवा स्वास्थ्य केंद्र से उनको ट्रामा से...