UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। तेज लू लोगों पर और सितम ढा रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन गर्मी इसी तरह सताएगी। यहां तक कि रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। मंगलवार को गर्मी का हाल यह रहा कि झांसी में तापमान 46 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की सूची के अनुसार जिन 33 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।
इन शहरों में 44 पारा हुआ पार
वहीं 8 शहरों में तापमान 44 डिग्री से उपर रहा। इनमें कानपुर, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी, फुर्सतगंज, आगरा, बस्ती शामिल रहे। वहीं बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद में तापमान 43 डिग्री से उपर रहा। इसी तरह उरई, गोरखपुर, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच में पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहा।
कानपुर की रात सबसे गर्म रिकार्ड
मौसम विभाग की माने तो सबसे ज्यादा गर्म रात कानपुर की रही। कानपुर में न्य...








