Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

उन्नाव में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

उन्नाव में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में आज हुए एक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में मचा कोहराम बताया जाता है कि बिहार थाना क्षेत्र के चिकंदरपुर गांव के पास कल्याणपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार को जरा भी बचने का मौका नहीं मिला। हादसे में मारे गए युवक की पहचान पाटन कस्बा के रहने वाले राम कुमार वर्मा के बेटा दीपू (22) के रूप में हुई। वह बाइक लेकर किसी काम से घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जब देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे। किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। परिजन उनको अस्पताल भी ले गए, लेकिन तबतक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। बताया जाता है कि घटना देर शाम की है। घटना की वजह के बारे में परिजन खुलकर कुछ नहीं बता सके हैं, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि वह परिवार के लोगों से परेशान रहते थे। मौके पर पुलिस ने छानबीन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के कमासिन थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग का नाम शिवपाल (60) बताया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट क...
बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खेत से चारा लेकर घर जा रहीं एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं मौके मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा रविवार शाम को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के पास हुआ। खेत से चारा लेकर लौट रही थीं वृद्धा वहां रहने वालीं शांती देवी (60) पत्नी शिवकुमार पटेल खेतों से जानवरों के लिए चारा लेने गई थीं। चारा सिर पर रखकर पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बबेरू से अतर्रा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने पीछे से उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार चालक तो भाग निकला, लेकिन घायल महिला को ...
उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के ईदाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मौरावां बछरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद पीड़ित परिजन उचित कार्रवाई के आश्वासन पर माने। काम के दौरान चालू हो गई बिजली बताया जाता है कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कटरा चेतराय गांव के रहने वाले जगनंदन (33) पुत्र कल्लू, हिलौली पॉवर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह ईदाखेड़ा गांव के पास बिजली लाइन को सही करने के लिए शट डाउन लिया। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन में करंट आ गया। लाइनमैन जगनंदन करंट की चपेट में ...
बांदा में अतर्रा स्वास्थ केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

बांदा में अतर्रा स्वास्थ केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को देर रात दिल का दौरा पड़ गया। साथी कर्मचारियों ने देखा तो तत्काल इलाज शुरू किया। बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते हैं कि शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार (49) इस वक्त अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात थे। बुधवार देर रात करीब 1 बजे उनको सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। शव का होगा पोस्टमार्टम साथियों ने संभालने हुए प्राथमिक इलाज मुहैया कराया। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे रवि कांत शेट्टी की मौजूदगी में शव को मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी आफिसर डा बलबीर ने बताया कि मृतक कमलेश कुमार अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य क...
महोबा में किसान की कुए में गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

महोबा में किसान की कुए में गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः कबरई क्षेत्र के परसहा गांव के रहने वाले किसान बाबूराम कुशवाहा (48) की कुए में गिरने से मौत हो गई। बीत शाम खेत पर जुताई करने गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोगों ने आज बुधवार सुबह जब उनकी तलाश शुरू की तो उनके कुए में गिरने का पता चला। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि बाबूराम के पास 3 बीघा ही खेती है जिसकी ट्रैक्टर से जुताई कराने वह बीती शाम खेत पर गए थे। जुताई के बाद पैदल ही अपने घर आने के लिए चल दिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अंधेरा होने के कारण रास्ते में पड़ने वाले कुए में गिर गए। रात में घर न पहुंचने पर परिवार वालों सुबह उनकी तलाश शुरू ...
बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर चलते वक्त एक जरा सी लापरवाही हमें मौत के मुंह में ले जा सकती है। बार-बार यह बात कही और सुनी जाती है, लेकिन फिर भी लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार रात बांदा में हुआ। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं इलाके में मोबाइल केयर सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले कौशलेंद्र प्रताप (25) तिंदवारी के मवई गांव के रहने वाले थे। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने में हादसा बताते हैं कि वह बांदा में ही रहकर काम करते थे, बीते दिवस भइया दूज के दिन अपने गांव महुई पहुंचे। वहां से रात करीब 9 बजे बाइक से तिंदवारी के लिए बाइक से निकले। रास्ते में एक ट्रक को तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने से दूसरी गाड़ी आने पर खुद को बचाने के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा टकराए। ...
बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मेला देखने के लिए घर से निकले वृद्ध किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। वहां से गुजरे दो ग्रामीणों ने देखा को मृतक के घरवालों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौक पर पहुंचे और किसान को किसी तरह नहर से निकालकर जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि जखनी गांव निवासी जगनंदन (65) सोमवार दोपहर को अपने घर से मेला देखने के लिए निकले थे। मेला देखने निकले थे घर से जखनी गांव से गुजरी नहर के पास पहुंचे तो वहां नहर में गिरने से डूबकर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए रुके थे। इसी दौरान दुर्घटनावश नहर में जा गिरे। राहगीरों ने देखा तो मृतक के बड़े पुत्र अरविंद कुमार को फोन पर जानकारी दी। बेटा अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा। बाद में किसी तरह उनको नहर से निकाला गया। फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उनको मृत...
उन्नाव में लोडर की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

उन्नाव में लोडर की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह रावतपुर-हसनापुर गांव के बीच सोमवार सुबह लोडर की टक्कर से एक साइकिल सवार होमगार्ड की मौत हो गई। बताया जाता है कि होमगार्ड बाबू लाल (45) बीघापुर थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह शहर कोतवाली में होमगार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। रविवार शाम ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीघापुर के सिकंदरपुर गांव के पास रेलवे मोड़ क्रासिंग पर एक तेज रफ्तार लोडर ने उनको टक्कर मार दी। घर लौटते वक्त हादसा टक्कर इतनी तेज थी कि होगमार्ड बाबू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार में उनकी पत्नी रामरती व बेटा ललऊ और दो बेटियां गुड्डी व विमला हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव...
फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
कानपुर/फतेहपुरः जिले में हुई एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि गांव के धर्मेंद्र कुमार पाल लुधियाना में रहकर प्राइवेट जाब करते हैं। शुक्रवार को वह मैहर गए थे। घर में उनकी पत्नी सरिता और दो साल का बेटा अनमोल था। हाल में ही दीपावली की तैयारी को लेकर कमरे में झालर लगाई गई थी। बीती देर रात करीब 2 बजे झालर में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। पत्नी सरिता की नींद खुली, लेकिन तबतक बेड और बाकी फर्नीचर पूरी तरह से आग पकड़ चुके थे। दोनों मां-बेटे आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गए। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम काफी देर बाद शोर सुनकर पास में रहने वाले देवर और ससुर की नींद टूटी। उन लोगों ने सब्बल से दरवाजा तोड़कर किसी तरह सरीता और उसके बटे अनमोल को बाहर निकाला। दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मह...