बागपत: शानदार मूंछों के लिए SP ने हेड कांस्टेबल को किया सम्मानित
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आर्मी और पुलिस फोर्स में शानदार ढंग से मूंछें रखने पर जवानों सराहा जाता है। आज भी अधिकारी रौबदार मूंछों वाले जवानों को सराहते हैं। बागपत एसपी सूरज कुमार राय की नजर शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (सशस्त्र पुलिस) की मूंछों पर पड़ी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर
एसपी ने हेड कांस्टेबल की प्रशंसा की। एसपी श्री राय ने अलग से हेड कांस्टेबल को 1000 रुपए नगद ईनाम देकर सम्मानित भी किया। बताते चलें कि यूपी पुलिस में अच्छी मूंछें रखने पर अलग से भत्ता भी दिया जाता है। हालांकि, अब यूपी पुलिस में कम ही दरोगा और जवान मूंछें रखते हैं।
https://samarneetinews.com/famous-actress-ranyarao-arrested-for-gold-smuggling-4trips-to-dubai-in-15-days/
...








