Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने लिया हालचाल, दो रेफर

बांदा में हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने लिया हालचाल, दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार सुबह तकरीबन 6 बजे अतर्रा रोड पर स्थित महुआ गांव के पास तेज रफ्तार कार और रोडवेज की हुई सीधी भिड़ंत में चार श्रद्धालुओं की मौत की घटना के बाद दो घायलों में एक को झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी हीरा लाल ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों के हालचाल लिए। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के महाराजपुर थाना अंतर्गत खेरवा गांव के छह लोग आल्टो कार से भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के लिए बुधवार को चित्रकूट गए थे। बांदा में रहती है एक घायल की भांजी  वापसी में हादसे का शिकार हो गए। जिला अस्पताल से घायल ललित किशोर (58) निवासी गांव खेरवा, जिला छतरपुर (एमपी) को झांसी रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल नीतेश (35) को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी हीरालाल ट्र...
अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस की चित्रकूट से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे चित्रकूट बाबा कामतानाथ के दर्शन करके कुछ लोग कार से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस से कार की महुआ गांव के पास तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। अब मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। बांदा-चित्रकूट मार्ग पर महुआ गांव के बाद हादसा  कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल लोगों को यूपी-100 की गाड़ी से पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ह...
संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिना किसी नोटिस और सूचना के संविदा समाप्त करने तथा 10 माह का मानदेय न दिए जाने को लेकर 35 संविदा स्टाफ नर्सों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को स्टाफ नर्सों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें संविदा बहाल कराते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे ट्रामा सेंटर में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी। बिना नोटिस, सूचना संविदा समाप्त करने का आरोप  बताते चलें कि जिला अस्पताल में कार्यरत रही 35 स्टाफ नर्सों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। अब स्वास्थ विभाग के अधिकारी मामलेे में गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के छठवें दिन कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देते समय शिवानी पाल, अल्का, पूजा, सोनम, सीमा, विकास पाल, ...
बांदा जिला अस्पताल में धरने पर डटीं नर्सें, अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

बांदा जिला अस्पताल में धरने पर डटीं नर्सें, अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार को ट्रामा सेंटर में स्टाफ नर्सों ने लगातार पांचवें दिन धरना दिया। उनका कहना है कि अप्रैल माह में 35 स्टाफ नर्सों की संविदा खत्म कर दिए जाने के बावजूद सीएमएस ने उनसे आश्वासन देकर काम कराया। मामले में जिलाधिकारी और सीएमओ से भी अनुरोध किया, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। वहीं संविदा समाप्त इन नर्सों का आरोप है कि सीएमओ ने तो उनके साथ बदसलूकी भी की है। 10 माह का मानदेय है बकाया   बांदा मण्डल मुख्यालय के ट्रामा सेंटर में अपने वेतन और नौकरी में वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठीं आउट सोर्सिंग नर्सों ने अपना विरोध जारी रखा। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि धरने पर बैठे आज 5 दिन हो गए, लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी बात करने नहीं आया। कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले तो उन्होंने पूरी तरह हमारी बात तक नहीं सुनीं। उधर, सीएमएस से बात करन...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में जजी परिसर से भागा पेशी पर आया कैदी, डेढ़ घंटे बाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार 

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में जजी परिसर से भागा पेशी पर आया कैदी, डेढ़ घंटे बाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोर्ट में पेशी पर आया एक कैदी जजी परिसर से पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसकी लेकर आए पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसे पकड़ने के लिए सिर पर पैर रखकर दौड़े। सिपाहियों को चकमा देकर कैदी इधर-उधर होता हुआ भागता रहा। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और कैदी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चला। मामला करीब 3 बजे का है। रेलवे स्टेशन के बाद से पुलिस ने पकड़ा  अंततः लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह कैदी बांदा शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास का रहने वाला है। उसका नाम कुलदीप सेन उर्फ कुल्ली पुत्र सुरेश बताया जाता है। बताते हैं उसे कुछ दिन पहले जीआरपी ने जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसी मामले में आज उसकी पेशी थी। पेशी के बाद उसे वापस जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में दौड़ते-हांफते सि...
बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन

बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। सोमवार को केवटरा वार्ड नंबर 6 में रहने वाले लोगों के सब्र का बांध टूट गया। पानी संकट से जूझ रही महिलाओं ने खाली मटके और बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। बाद में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महिलाओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर पेयजल संकट से निजात नहीं मिला तो वे सभी महिलाएं लखनऊ विधानसभा के सामने जाकर धरना देंगी। विधानसभा के सामने प्रदर्शन की चेतावनी   साथ ही प्रदर्शन भी करेंगी। कहा कि पहले तो यह कहा जा रहा था कि केन नदी में पानी कम है, इसलिए पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब तो तकरीबन 10 दिनों तक बारिश हुई है। केन नदी में पानी का स्तर भी बढ़ चुका है। बावजूद इसके जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि...
प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी ने बांदा के कालिंजर दुर्ग में किया पौधरोपण मेले का शुभारंभ

प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी ने बांदा के कालिंजर दुर्ग में किया पौधरोपण मेले का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/कालिंजरः अजेय दुर्ग कालिंजर से शनिवार को वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कालिंजर दुर्ग की फिजा में वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा गुंजायमान हुआ। कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कल्पना अवस्थी की मौजूदगी में पौधरोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। नरैनी विधायक के अलावा जिलाधिकारी हीरालाल, एसडीएम और वन विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को कदम का पौध भेंट करके उनका स्वागत किया। धूमधाम से हुआ वृक्षारोपण मेले का शुभारंभ   पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को कालिंजर दुर्ग में प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी की अगुवाई में कालिंजर वृक्षारोपण मेला का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ वन महोत्सव मंच पर दीप जलाकर और मां सरस्वती जी को पुष्प अर्पित कर प्रमुख सचिव वन श्रीमती अवस्थी...
बांदा में बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन का चेकिंग के नाम पर शोषण का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बांदा में बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन का चेकिंग के नाम पर शोषण का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने जेआरएस ट्रांसपोर्ट में एक बैठक की। बैठक में ट्रक मालिकों ने एक राय होकर अंडरलोड ट्रक चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रक मालिकों ने प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप  एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अंडरलोड ट्रकों की चेकिंग के लिए जिले के बार्डर पर चेक पोस्ट बनाए जाएं। बीच रास्ते में उन्हें रोककर परेशान न किया जाए। एसोसिशन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से यह भी मांग की है कि जो अधिकारी ओवरलोड ट्रक चलवा रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जयराम सिंह, चित्रांश निगम, राहुल, शुभम प्रताप सिंह समेत अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोश...
बांदा में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों पहुंचे अस्पताल

बांदा में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों पहुंचे अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में रहने वाले एक दंपति ने आपसी कलह के बाद जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के अन्य लोग पड़ोसियों की मदद से उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान पति की हालत ठीक बताई जा रही है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। बताते हैं कि कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी रामबाबू ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार सुबह हुई घटना   परिवार में गुड़िया नाम की बेटी है। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आपसी कलह रहता है। शनिवार सुबह दोनों में फिर विवाद हुआ और इसके बाद पति रामबाबू ने परेशान होकर घऱ में रखा चूहेमार दवा खा ली। इसके बाद दहशत में आई पत्नी ने भी जहर खा लिया। पड़ोसी दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पत्नी कलावती की मां ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में हादसे में बेटे की मौत के ...
झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अतर्रा रोड स्थित कुशवाहा नगर मुहल्ला में शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कराकर उसमें भगवान शंकर, पार्वती गणेश जी कार्तिकेय, नंदी जी हनुमान जी की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मूर्ति स्थापना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर में शिव बारात निकाली और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए। विधि विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा   कुशवाहा नगर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर में शिव एवं पार्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। ट्रैक्टरों में प्रतिमाओं को सजाकर नगर में शिव बारात निकाली गई। भक्तों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया। शिवभक्त डीजे और बैंडबाजों की धुन में थिरकते हुए चल रहे थे। बारात में नृत्य करते घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भक्त हर हर महादेव के जयकार...