Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा जीआईसी : पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित

बांदा जीआईसी : पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय राजकीय इंटर कालेज सभागार में आग पीटीए यानि पेरेंट्स-टीचर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृजराज सिंह यादव ने की। साथ ही नई पीटीए कार्यकारिणी गठित की। इस मौके पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने पुरानी कार्यकारिणी भंग करने की भी घोषणा की। बाद में सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रधानाचार्य द्वारा सभी टीचर और अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए उनको आनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अध्यापक अशोक कुमार साहू भी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में घोषित पदाधिकारी अध्यक्ष - करन सिंह उपाध्यक्ष - बृजराज सिंह यादव (प्रधानाचार्य) सचिव - चंद्रभान गुप्ता (स.अ.) उप सचिव - चक्रपाणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष जुगुल किशोर ये भी पढ़ेंः बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या  ये भी...
बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा डीआईजी दीपक कुमार कोरोना संकट को लेकर बेहद गंभीर हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को डीआईजी खुद शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की स्थिति देखने निकले। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया। इतना ही नहीं डीआईजी ने साफ कहा कि अगर लोग लापरवाही से बाज नहीं आए तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ेगी। क्यों कि ज्यादातर लोग अब भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। न मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। मास्क भी मुंह से नीचे लटकाकर रखते हैं। खुद स्थिति का जायजा लेने निकले डीआईजी बता दें कि डीआईजी खुद लगातार शहर और दूसरे जिलों में भी जाकर कोरोना संकट के बीच लोगों को न सिर्फ मिल रहे हैं बल्कि, जागरुक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही...
बांदा जीआईसी में बच्चों को गेहूं-चावल वितरण जारी

बांदा जीआईसी में बच्चों को गेहूं-चावल वितरण जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना महामारी फैलने के बाद लाॅकडाउन के चलते विद्यालय बंद कर दिए गए थे। वहीं गर्मी का अवकाश भी हो गया था। इसकी वजह से बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पाया। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शासन ने एमडीएम के बदले गेहूं और चावल देने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए अभिभावक के खाते में 561 रुपए भी भेजे जाएंगे। लाॅकडाउन में स्कूल बंद होने पर नहीं मिला था एमडीएम राजकीय इंटर कालेज के मिड-डे-मील प्रभारी शिक्षक अशोक कुमार साहू ने बताया कि कोविड-19 में लाॅकडाउन होने के कारण विद्यालय बंद कर दिए गए थे। इसके बाद गर्मी का अवकाश भी हो गया था। इसके चलते बच्चों को मिड-डे-मील नहीं दिया जा सका। ये भी पढ़ेंः बांदा : घर में घुसकर लूटपाट, विरोध में वृद्धा का कत्ल  बताया कि शासन की गाइड लाइन के आधार पर कक्षा 6, 7 व 8 के प्रत्येक छात्र को 3 किलो 800 ग्राम गेहू...
‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इस वक्त बांदा जिला वैश्विक महामारी कोविड-19 यानि कोरोना के संकट से जूझ रहा है। आज शुक्रवार को पाॅजिटिव केस एक सैंकड़ा से उपर पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने कोरोना पर लगाम कसने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। प्रशासन के प्रयास काफी हद तक सफल भी हुए हैं। हालांकि, बिल्कुल रोक देना तो संभव नहीं है। यह बात हम सब जानते हैं। अधिकारियों के सामने चुनौतियां हैं तो आम आदमी के सामने रोजी-रोटी से लेकर दूसरी चिंताएं। बाजार कब खुलेगा, बंदी का समय क्या होगा, कौन-कौन सी दुकानें खुलेंगी। कई सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर आज हमने अपने कार्यालय में बांदा के तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित किया। सिटी मजिस्ट्रेट हमारे अतिथि बने और जनता से जुड़े हर उस सवाल का उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। इस मौके पर 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिं...
बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रेप का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने एक सीआरपीएफ जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। बताते हैं कि आरोपी सीआरपीएफ का जवान है और इस वक्त जम्मू में तैनात हैं। मामला जिले के अतर्रा कस्बे से जुड़ा है। युवती चित्रकूट की रहने वाली है। अतर्रा का मामला, चित्रकूट की है पीड़िता थाना प्रभारी (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने बताया है कि अतर्रा थाने में चित्रकूट की रहने वाली एक 22 साल की युवती ने मुकदमा लिखाया है। उसका आरोप है कि एक साल पहले स्नातक की पढ़ाई के लिए अतर्रा कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान सीआरपीएफ बृजेंद्र कुशवाहा से हो गई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ेंः Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक...
बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज रविवार को सरकार द्वारा लागू 55 घंटे के लाॅकडाउन के बीच फिर तीन और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। तीनों में एक पिता, उसकी मासूम बेटी समेत महिला शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें 30 एक्टिव केस हैं जबकि बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इससे पहले शहर की स्वराज कालोनी में एक दंपति कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलीगंज समेत स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 और गली नंबर-2 को सील कर दिया है। इसके साथ ही लाॅकडाउन के बीच इलाके का उच्चाधिकारियों ने दौरा करके जायजा भी लिया। अलीगंज का है युवक और बबेरू की महिला बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अलीगंज में रहने वाला लोको पायलट कोरोना से संक्रमित पाया गया था। आज उसी ल...
बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के बिकरू गांव में शहीद हुए बांदा के सहेवा गांव के निवासी सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिलने आज शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आज उनके गांव पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। सदर विधायक ने सबसे पहले शहीद सीओ के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनको भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। साथ ही एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि वे गांव के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। गांव में शहीद द्वार और सीसी रोड का वादा साथ ही सहेवां में सीओ देवेंद्र मिश्रा की स्मृति में एक शहीद द्वार बनवाएंगे। सदर विधायक ने कहा कि गांव में शहीद सीओ के घर तक सीसी रोड का निर्माण भी कराएंगे। परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को शहीद देवेंद्र की...
बांदा में व्यापारियों ने सदर विधायक को पुरानी सब्जी मंडी की समस्या बताई

बांदा में व्यापारियों ने सदर विधायक को पुरानी सब्जी मंडी की समस्या बताई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की पुरानी सब्जी मंडी के छोटे फुटकर दुकानदारों के लिए पुरानी सब्जी मंडी खोले जाने की मांग को लेकर फल एवं सब्जी विक्रेता संघ ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से मुलाकात की। इससे पहले सभी ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया। लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष न निकलने पर रविवार को सदर विधायक से मिले। सभी ने विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए मांग की। सब्जी विक्रेताओं सहित समाज सेवियों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी खुलवाये जाने की मांग की है। कोरोना संकट के चलते बंद है सब्जी मंडी ज्ञापन में फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शाहनवाज ने बताया कि वैश्विक महामारी में लाॅकडाउन के चलते बंद पड़ी पुरानी सब्जी मंडी गयागंज बांदा में गरीब दुकानदारों की अभी भी दुकाने बंद हैं जिनको खोले जाने के संबंध में बीते 22 अप्रैल, 27 मई, 31 मई, 1 जून तथा 19 ...
अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर रेलवे स्टेशन तक खलबली मच गई है। दरअसल, बांदा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग केंद्र पर तैनात क्लर्क और उनकी जिला अस्पताल में तैनात नर्स पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटव आई है। इसके बाद रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल के वार्डों को सील कर दिया गया है। अब 48 घंटे तक बर्न वार्ड और ट्रामा सेंटर के अलावा सभी वार्ड सील रहेंगे। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संपूर्णानंद मिश्र ने बताया है कि ट्रूनेट मशीन से कंफर्म रिपोर्ट आई है जिसमें जिला अस्पताल की नर्स और उनके रेलवे कर्मी पति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक हड़कंप मच गया है। इलाके को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया है। 48 घंटे के लिए रेलवे स्टेशन-जिला अस्पताल सील उन्होंने बताया कि दंपति को आईसोलेट करते हुए रा...
बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार की ट्रूनेट मशीन के बाद झांसी से आई कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बुधवार को स्थानीय ट्रामा सेंटर में ट्रूनेट मशीन से दो बार जांच के दौरान डा. मुकेश की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनके सैंपुल झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजे गए थे। आज गुरुवार शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि झांसी मेडिकल कालेज से प्राचार्य की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव ही आई है। अब एहतियात बरता जाएगा और सेनेटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कराई जाएगी। 25 को आए थे उच्च चिकित्सा शिक्षा मंत्री बता दें कि गुरुवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर हुई प्राचार्य की पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर अतर्रा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाक्टर की रिपोर्ट भी ...