Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पीएममोदी

UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : GIS 2023 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने इसमें शिरकत की। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया। अंबानी आज जीआईएस 2023 में बोल रहे थे। उन्होंने यूपी की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। अन्य उद्योगपति भी हुए शामिल मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि 2023 के आखिर तक यूपी के हर शहर, कस्बे और गांव में 5-जी की सेवाएं पहुंच जाएंगी। यह अपने आप में बड़ी बात है। 5 जी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐलान मुकेश अंबानी ने किया है तो इसके पूरा होने पर अब कोई संशय भी नहीं है। अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईजी आफ डूइंग बिजनेस में सुधार ...
UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा जल्द ही संगठन में फेरबदल करके खाली पदों को भरेगी। दरअसल, एमएलसी चुनाव में मिली शानदार जीत के उत्साहित भाजपा ने लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी संगठन ने अभी से कमर कसनी भी शुरू कर दी है। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा जल्द संगठन के खाली पदों को भरेगी। उन्होंने साफ किया है कि भाजपा आंशिक संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी। समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ जोड़ेगी बीजेपी यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि बीजेपी ऐसी किसी भी दूसरी पार्टी को साथ जोड़ सकती है जिसकी विचारधारा भाजपा से मेल खाती हो। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मजबूत पिछड़े नेता ह...
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कद्दावर नेता शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने फेसबुक पोस्ट से इस जानकारी की पुष्टि की है। 75 साल के शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनका शरीर अंतिम दर्शन के लिए छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) में रखा गया है। वह कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे। 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल नाम से पार्टी बनाई। राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में अपनी पार्टी का विलय कर लिया। उन्होंने कहा था कि यह एकजुटता की दिशा में पहला कदम है। अब उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद यादव को...
UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर मुख्यमंत्री बनाने के 'ऑफर' वाली जो गुगली फेंकी, उसमें अब उप मुख्यमंत्री फंसते नजर आ रहे हैं। बुंदेलखंड के अपने दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम केशव ने महोबा से बांदा तक बीते 24 घंटे में पीएम मोदी से ज्यादा अखिलेश यादव का नाम पुकारा। यह बात और है कि डिप्टी सीएम मौर्य ने जितनी बार अखिलेश का नाम लिया। उतनी बार उतना ही बड़ा हमला भी बोला। यहां तक कहा कि अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत है। उनकी हालत बिन पानी वाली मछली जैसी है। अखिलेश यादव ने दिया था डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दरअसल, अखिलेश यादव के इस आफर को दो वजहों से धार मिल रही है। एक हाल ही में बिहार में हुई राजनीतिक ऊठा-पटक की घटना की वजह से। दूसरे वजह काफी अहम है। वो है 3 साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में 100 से ज्यादा भाजपा विधायकों का अपनी...